जनता को जागरूक करने पुलिस का “हेलमेट” यातायात जन जागरूकता पर विशेष अभियान….

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

साप्ताहिक बाजारों में जाकर पुलिस द्वारा लोगों को दिया जा रहा , यातायात नियमों के संबंध में विशेष जानकारी..

● बलौदा, सारागांव, मुलमुला एवं चौकी पंतोरा क्षेत्र के साप्ताहिक बाजारों में किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम..

जांजगीरजंक्शन.कॉम/ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम थाना चौकी क्षेत्रांतर्गत के साप्ताहिक बाजारों में किया गया।

इसी कड़ी में बलौदा पुलिस द्वारा बलौदा में, थाना जांजगीर पुलिस द्वारा ग्राम सुकली में, पंतोरा के साप्ताहिक बाजार, कुटीघाट बाजार, सारागांव पुलिस द्वारा ग्राम देवरी के साप्ताहिक बाजार में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यातायात जागरूकता का उद्देश्य..यातायात जागरूकता का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना, लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना और सड़कों पर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है। यह जागरूकता यातायात नियमों के पालन, लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालती है।


दुर्घटनाओं में कमी : इसका प्राथमिक उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों और चोटों को कम करना है।

 

 

सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना..यह सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ता व्यवहार को प्रोत्साहित करता है, जिसमें सीट बेल्ट लगाना, हेलमेट पहनना, गति सीमा का पालन करना और नशे में गाड़ी न चलाना शामिल है।

नियमों का पालन : यह सुनिश्चित करना कि नागरिक यातायात नियमों का अनुशासित तरीके से पालन करें। यातायात नियमों का ज्ञान, जनता को यातायात संकेतों, नियमों और सड़क पर अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के बारे में जागरूक करना।

यातायात नियमों का पालन सुरक्षित यात्रा करें, जिम्मेदार नागरिक बनें…पुलिस जांजगीर-चाम्पा ।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes