जांजगीर।
बिलासपुर में हुए रेल हादसे में जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा तहसील पामगढ़ निवासी रंजीत कुमार का निधन हो गया।

● प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कानूनी एवं चिकित्सीय प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके गृह ग्राम कोसा भेजा।एसडीएम पामगढ़ देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि दिवंगत रंजीत कुमार का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय बिलासपुर में किया गया, जहाँ पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, तहसीलदार पामगढ़, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में स्व. रंजीत कुमार का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। जांजगीर -चाम्पा कलेक्टर ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया ।





