शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने विधायक कश्यप ने सौंपा मंत्री टंकराम को ज्ञापन….

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर।

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन सौंपकर जिले में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का अनुरोध किया है। जिला मुख्यालय जंाजगीर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव के समापन के अवसर पर जांजगीर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा को जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने ज्ञापन सौंपा। अपने पत्र के द्वारा उन्होंने जांजगीर नगर के ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय में अहाता निर्माण कराने, महाविद्यालय में शोध कार्य (पी.एच.डी.) प्रारंभ कराने, तथा इस महाविद्यालय की संबद्धता अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से करने हेतु अनुरोध किया है। ज्ञात हो कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कार्यालयीन स्टाॅफ के द्वारा लगातार इस बाबत् मांग की जा रही है। पूर्व में ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय की संबद्धता बिलासपुर विश्वविद्यालय से थी जो कि वर्तमान में गुरू घासीदास केन्द्रिय विश्वविद्यालय बन चुकी है तथा वर्तमान में इस महाविद्यालय को शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध कर दिया है। महाविद्यालयीन छात्र-छा़त्राओं एवं स्टाॅफ के द्वारा महाविद्यालय को रायगढ़ के बजाय बिलासपुर विश्वविद्यालय से संबंद्ध करने की मांग की जा रही है।

● ब्यास कश्यप ने अपने पत्र में..चांपा नगर मेें नवीन कन्या महाविद्यालय प्रारंभ करने, ग्राम बोड़सरा में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ करने, जांजगीर-चांपा जिला में नवीन बी.एड. काॅलेज प्रारंभ करने, शासकीय महाविद्यालय नवागढ़ में अहाता निर्माण कराने, नगर पंचायत नवागढ़ में पूर्णकालिक एस.डी.एम. कार्यालय प्रारंभ करने हेतु भी अनुरोध किया है। उपरोक्त मांगें पूर्ण हो जाने पर जिले की उच्च शिक्षा की व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा जिले के छात्र-छात्राओं को भी सुविधा होगी। मंत्री टंकराम वर्मा ने पत्र में लिखी सभी मांगों को ध्यानपूर्वक पढ़ा तथा शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes