गौठान में मवेशियों की मौत पर पहली बार एफआईआर ….

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

 

● सलखन गौठान में 7 गाय और 7 बैल मृत पाए गए थे
धारा 325 भारतीय न्याय संहिता एवं 11(1) (क) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है..
जांजगीर। गोठान में मवेशियों के मृत पाए जाने पर पहली बार जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

ग्राम सलखन गौठान में हुए मवेशियों की मृत्यु को गंभीरता  दृष्टिगत रखते हुए उचित जांच कर वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने  निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी रामप्रसाद बघेल को जांच हेतु निर्देशित किया गया था।

 

ग्राम पंचायत सलखन के गौठान में मवेशियों के मृत होने की सूचना पर सूचना की जांच हेतु सउनि रामप्रसाद बघेल मौका जांच की गईथा। ग्राम पंचायत सलखन के गौठान के सामने रोड किनारे झटका तार से घेरा किया गया है गौठान के अंदर ही नवा तालाब है जिसके चारों तरफ तालाब के मेड़ में  7 गाय तथा 7 बैल मृत पाए गए तथा 5 मवेशियों के कंकाल पड़े थे तथा 3 नग मवेशी घायल अवस्था मे मिले। मृत गायों एवं बैल तथा कंकाल का पंचनामा गवाह गोपाल कृष्ण कश्यप तथा अंकित तिवारी, के उपस्थिति में किया गया। सरपंच ग्राम पंचायत सलखन व अन्य पंच का कथन लिया गया है। जो मृत मवेशियों के मृत्यु संबंध में स्पष्ट कारण नही बता पाए ये हैं।
मवेशियों की मौत की वजह जो हो प्रथम दृष्टया लापरवाही इसलिए मामला प्रथम दृष्टया उक्त मवेशियों की मृत्यु का कारण जो भी हो, पर गौठान संरक्षक के द्वारा लापरवाही के कारण ही मवेशियों की मृत्यु होना दर्शित पाया गया जो अपराध धारा 325 भारतीय न्याय संहिता, एवं धारा 11(१) (क) पशु कुरता निवारण अधिनियम का घटित करने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes