विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को हर घर पहुंचाकर जनआंदोलन बनाएगी भाजपा – चंदेल

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

● भाजपा कार्यकर्ता हर घर पहुंचकर मतदाता सूची के नामों का दो बार मिलान अवश्य करे..

जांजगीर।                                                               भाजपा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) को जनआंदोलन के रूप में चलाने का आह्वान किया है। जांजगीर स्थित भाजपा कार्यालय शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में पार्टी ने जनता की एसआइआर प्रक्रिया में मदद करने और कांग्रेस पर प्रहार की करने की रणनीति तय कर भाजपा ने जिला स्तर पर प्रभारियों व संयोजकों की नियुक्ति की हैं। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार के नाम का दो बार मिलान करना होगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि एसआइआर अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका पहले की तरह निर्णायक रहेगी और इसके जरिए बूथ समितियों को और सशक्त बनाया जाएगा।

फर्जी मतदान रोकना एसआइआर का प्रमुख लक्ष्य..  नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस के दुष्प्रचार के बीच भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी हो। उन्होंने कहा — “कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहितों का विरोध किया है और फर्जी मतदान को बढ़ावा दिया है। अब भाजपा का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से ऐसे फर्जी मतदाताओं को चिन्हित कर रोका जाए इस कार्यक्रम की मंडल स्तर तक हमको साप्ताहिक समीक्षा करनी होगी आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भ्रम की राजनीति को बढ़ावा दिया, जबकि यह अभियान देश को मजबूत बनाने वाला कदम है। उन्होंने कहा — “अगले 100 दिनों में हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्पण ही जिले की राजनीतिक दिशा तय करेगी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम मे सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे कार्यकर्ताओ की भूमिका अहम होगी नीचे आमजन मानस तक उक्त विषय को पहुंचाए – प्रशांत सिंह ठाकुर 

प्रदेश सोशल मीडिया भाजपा के पूर्व प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर ने जांजगीर चाम्पा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला मे उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम मे हमारे कार्यकर्ताओ की भूमिका अहम होगी सोशल मीडिया मे किस प्रकार उक्त विषय को प्रचारित किया जाए उसमे किस प्रकार का सकारात्मक पोस्ट डाला जाए जिससे आम जनमानस मे जागरुकता आए जिससे उन तक तक सही जानकारी पहुंचे हमारे कार्यकर्ता उसी विषय को सोशल मीडिया मे पोस्ट करे जिसकी उनको पुरी जानकारी हो कार्यकर्ता भ्रामक प्रचार-प्रसार से बचे क्योंकि सोशल मीडीया चलाने वाले लोगो को हमको इसकी शत प्रतिशत सही जानकारी देना ही हमारा प्रथम लक्ष्य होगा ठाकुर ने सोशल मीडिया से जुड़े सम्पूर्ण विषय की विस्तारपूर्वक जानकारी दी
उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी पंकज अग्रवाल कार्यक्रम के जिला प्रभारी विकास शर्मा अमर सुल्तानिया विवेका गोपाल जिला मंत्री संतोषी दुबे मंडल अध्यक्ष हितेश यादव ध्वजाराम साहु समर्थ सिंह संतोष थवाईत उपस्थित थे।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes