कांग्रेस के लिए मुसीबत………. रेत का मामला अभी ठंडा पड़ा नहीं था कि विधायक पर एफआईआ

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर.
अविभाजित जांजगीर–चांपा जिला के सभी छह सीटों को जिले की जनता ने कांग्रेस को सौंप दिया। सभी सीटों पर कांग्रेस के विधायक चुने गए हैं। यही एक मात्र अविभाजित जिला है जहां के सभी छह सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। लेकिन कांग्रेस के विधायकों का काम काज अब सामने आ रहा है। पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश पहली बार चुनाव में निर्वाचित हुई हैं। पखवाड़े भर पहले उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो किसी रेत माफिया से रेत की गाड़ियों को छुड़वाने के लिए रेत माफिया से सौदा करने के लिए भाव करतीं हुईं सुनी जा सकती हैं। दोनों के बीच हुए वार्तालाप का ऑडियो वायरल होने के बाद यह आरोप लगा है कि रेत माफियाओं को राजनीतिक व प्रशासनिक संरक्षण देने के लिए मंथली सिस्टम लागू किया जा रहा है। कथित ऑडियो में वह खुद के लिए रकम तो तय करतीं ही हैं साथ ही जांजगीर के किसी कलेक्टर व पामगढ़ के किसी एसडीएम के लिए भी महीने में रकम तय करतीं हैं और कह रहीं हैं कि बिना रकम के तो ये लोग(सरकारी अधिकारी यानी कलेक्टर व एसडीएम) काम करने ही नहीं देंगे, गाड़ी रोक देंगे। महीने में दस लाख की बात ऑडियो में सुनाई दे रही है। हालांकि विधायक शेषराज हरवंश ने इसे अपने खिलाफ षडयंत्र बताते हुए आवाज अपनी होने से इनकार करते हुए एआई जनरेटेड बताया है।

भाजपा ने दिया नारा रेत चोर गद्दी छोड़

पामगढ़ से कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश का रेत माफिया के साथ बातचीत का आडियो (जिसे विधायक एआई जनरेटेड बताती है) वायरल होने के बाद भाजपा ने इसे हाथों हाथ लिया और उनके विधान सभा क्षेत्र पामगढ़ में रेली निकाली, रेत चोर गद्दी छोड़ का नारा दिया और पुतला दहन तक किया।

अब जैजैपुर विधायक मुसीबत में

पामगढ़ विधायक का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि अब जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो गया है। दोनों विधायकों ने विपक्ष को हमलावर होने का मुद्दा दे दिया है।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes