वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को वन विभाग द्वारा हटाया गया, कार्यवाही में 0.614 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर-चांपा।  वनमण्डलाधिकारी  हिमांशु डोंगरे के निर्देशन में बलौदा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आर. एफ. 55 कटरा परिसर में वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही वन विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा की गई। मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी  एस.पी. राठिया के नेतृत्व में वन अमले की टीम ने कार्यवाही करते हुए वन भूमि पर बनी अवैध झोपड़ियो एवं झालो को हटवाया।

इस कार्यवाही में कुल 0.614 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

दल ने मौके पर उपस्थित निवासरत लोगो को समझाईस दी तथा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया। और इस कार्यवाही में कुल 0.614 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी एस. पी. राठिया ने बताया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण वन अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है। विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की कार्यवाही कर वन क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रतिबध्द्ध है।

इस कार्यवाही में उड़नदरता प्रभारी टेकराज सिंह सिदार, वनरक्षक अशोक सोनी, अभिषेक कुर्रे सहित विभागीय अमले की सक्रिय भूमिका रही। वन विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे वन भूमि पर अवैध कब्जा या निर्माण से बचें तथा वन संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में सहयोग करें।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes