“एकता में उत्सव” – छत्तीसगढ़-ओडिशा मारवाड़ी युवा मंच का ऐतिहासिक दीपावली मिलन, बसना बना एकता और संस्कृति का संगम..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। एकता, संस्कृति और सौहार्द की भावना को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का संयुक्त दीपावली मिलन एवं पिकनिक समारोह 9 नवंबर को बसना शाखा के आतिथ्य में सिरपुर स्थित आलोहा रिसॉर्ट में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में दोनों प्रांतों के लगभग 50 से अधिक शहरों से सपरिवार पहुँचे 1000 से अधिक मंच सदस्यों ने उल्लास, भक्ति और एकता का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।

इस ऐतिहासिक आयोजन के मुख्य अतिथि बसना विधानसभा के विधायक एवं समाजसेवी डॉ. सम्पत अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं, संस्कृतियों को मिलाते हैं और पीढ़ियों को साथ लाते हैं। बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ हमें यही सिखाता है कि एकता ही समाज की सच्ची शक्ति है। डॉ. अग्रवाल ने मारवाड़ी युवा मंच को समाजहित की दिशा में सतत कार्य करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जांजगीर-चांपा जिले के युवा उद्योगपति अमर सुल्तानिया ने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हमारा मंच समाज सेवा और जनहित के कार्यो को सतत् रूप से अंजाम देता आया है इसी कड़ी में यह आयोजन केवल दीपावली मिलन नहीं, बल्कि एकता, संस्कार और समरसता का उत्सव है। जो कि मंच के संगठनात्मक क्षमता को जाहिर कर रहा हैं क्योकि जब समाज साथ चलता है, तो हर कार्य भक्ति और सेवा दोनों बन जाता है। इस अवसर पर उन्होंने नवगठित बरमकेला जागृति शाखा के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और सेवा-भाव से समाज निर्माण का संदेश दिया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत गांधी ने मंडल 3 में नई शाखा ‘रायगढ़ संस्कृति’ के गठन की घोषणा की..

कार्यक्रम में ओडिशा प्रांत के अध्यक्ष अजय शर्मा, छ.ग. प्रांत के राष्ट्रीय संयोजक मनीष अग्रवाल जी प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया जी, राष्ट्रीय संयोजक  राज अग्रवाल जी, राष्ट्रीय संयोजक  श्रवण अग्रवाल जी प्रांतीय कार्यालय उपाध्यक्ष  राजकुमार अग्रवाल जी, पूर्व अध्यक्ष  चेतन अग्रवाल जी, प्रांतीय महामंत्री  सलभ अग्रवाल जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष  संदीप अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, पायल अग्रवाल,  आनंद अग्रवाल एवं सहायक मंत्री कंचन अग्रवाल, बसना शाखा अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, प्रकाष अग्रवाल राष्ट्रीय सहायक मंत्री  रोहित काबरा जी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष  नरेश अग्रवाल जी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  कैलाश अग्रवाल जी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष  मनीष अग्रवाल जी, राष्ट्रीय संयोजक  अनुराधा अग्रवाल जी, प्रांतीय महामंत्री  चेतन टेबरीवाल जी सहित जांजगीर-नैला से आकाश सिंघानिया, आशीष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजय सुल्तानिया, हिमांशु अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, अनीश पालीवाल, पुनम अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, पुनम जगनी, सुनिता मोदी, सिखा अग्रवाल, कल्याणी अग्रवाल, कंचन जगनी, अंजु अग्रवाल, राधा अग्रवाल, ममता मोदी, निशा अग्रवाल, सोनल पालीवाल, सोमिना पालीवाल, अनिता बंसल, सपना झाझरिया, प्रिति अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, गायत्रि मित्तल, कविता मित्तल, सहित अनेक गणमान्य मंच पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बसना शाखा अध्यक्ष सुमित सम्पत अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में टीम बसना ने उत्कृष्ट आतिथ्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएँ और मनोरंजन की सजीव झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी कलाकार प्रकाश अवस्थी एवं टीम के साथ जे.पी. शर्मा ग्रुप के लाइव बैंड की प्रस्तुति ने उत्सव को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में मंच संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय राजकुमार अग्रवाल (बसना) ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया (अकलतरा) ने किया..

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes