प्राथमिक स्कूलों में लगा एफएलएन मेला ,बच्चों ने किया अपनी दक्षता का प्रदर्शन..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

बीईओ , बीआरसी एवं अकादमिक प्रभारी ने किया निरीक्षण..

जांजगीर। एससीईआरटी के निर्देश पर बाल दिवस के अवसर पर विकासखंड बम्हनीडीह के प्राथमिक स्कूलो में एफएलएन( बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान) मेला का आयोजन किया गया । बच्चों ने भाषा के 15 एवं गणित के 17 अवधारणों पर स्टाल लगाए थे । गतिविधियों में भाग लेकर बच्चों ने अपनी दक्षता दिखाई । बीईओ रत्ना थवाईत , विकासखंड अकादमिक प्रभारी प्रतिमा साहू एवं बीआरसी हीरेन्द्र बेहार ने शासकीय प्राथमिक कन्या शाला चांपा , आरक्षी केंद्र , पीएमश्री बरपाली एवं रेलवे प्राथमिक शाला चांपा का निरीक्षण किया ।

मेले में लगाए स्टाल की गतिविधियां देखी और बच्चों की दक्षता की सराहना करते खुद पंजीयन कर उनकी गतिविधियों को देखा समझा और उनका उत्साहवर्धन किया । बीईओ ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस मेले का उद्देश्य बच्चों को घर और स्कूल दोनों जगह सीखने के लिए प्रेरित करना, शिक्षा को सरल और रुचिकर बनाना तथा माता पिता और समुदाय की भागीदारी को बढ़ाना देना है ।

अकादमिक प्रभारी प्रतिमा साहू में कहा कि एफएलएन मेला एक शैक्षिक आयोजन है जो बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता के विकास पर केंद्रित है ।इस मेले का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास , मानसिक , भाषाई और गणितीय कौशल का मूल्यांकन करना और उन्हें गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करना है । बीआरसी हीरेन्द्र बेहार ने कहा कि यह बच्चों की दक्षता दिखाने का प्रभावी माध्यम है । मेले में बच्चों ने खेलकूद , बौद्धिक और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है । ब्लॉक के सभी प्राथमिक शालाओ में एफएलएन मेला का आयोजन किया गया जहाँ बच्चों ने स्वयं से सीखने सीखाने की गतिविधियां की । इस अवसर पर बाल मेले का भी आयोजन किया गया ।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes