एसईसीआर बिलासपुर ने जीता 80वीं अखिल भारतीय फुटबॉल चैम्पियनशिप 2025 का खिताब..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय फुटबॉल टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन, खेल कौशल और अदम्य टीम भावना के बल पर 80वीं अखिल भारतीय इंटर रेलवे फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किया है ।

पूर्व रेलवे खेल संघ, कोलकाता द्वारा 80वीं अखिल भारतीय इंटर रेलवे फुटबॉल चैंपियनशिप कोलकाता में आयोजित की गई । जिसमें देश भर से भारतीय रेलवे की 24 ज़ोनल टीमों ने भाग लिया । रोमांचक फाइनल मुकाबला कोलकाता में खेला गया जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय टीम ने गतवर्ष के चैंपियन सेंट्रल रेलवे को 1–0 से पराजित कर इतिहास रच दिया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे टीम ने अनुशासन, रणनीति और उत्कृष्ट टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए निर्णायक गोल किया और जीत को सुनिश्चित किया । यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, कोचिंग स्टाफ के समर्पण और टीम की एकजुटता का नतीजा है ।

महाप्रबंधक से मिले विजेता खिलाड़ी..
शुक्रवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने महाप्रबंधक तरुण प्रकाश से सौजन्य भेट की । महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा “यह जीत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है । हमारी फुटबॉल टीम ने अनुशासन, एकता और समर्पण के बल पर 80वीं अखिल भारतीय इंटर रेलवे फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीतकर पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मान बढ़ाया है ।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes