एस्मा लगाया सरकार ने, प्रशासन ने शुरु की तैयारी तो कार्रवाई के डर से बैकफूट पर प्रभारी..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

● सहकारी समिति कर्मचारी संघ की हड़ताल समाप्त ,आज से सभी कर्मचारी लौटेंगे ड्यूटी पर..

जांजगीर। जिले में सहकारी समिति कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के समक्ष उपस्थित होकर लिखित में हड़ताल समाप्त करने का निर्णय सौंपा।
समिति प्रभारी 3 नवंबर से चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल में थे, 13 नवंबर को सरकार ने हड़ताल को अवैध घोषित करते हुए एस्मा लगा कर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया था, क़ृषि, खाद्य व अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को खरीदी की ज़िम्मेदारी दे दी गई थी, रविवार को उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया, एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है, दूसरी ओर इसी कार्रवाई के डर से खरीदी प्रभारी बैक फुट पर आ गए। संघ की ओर से दी गई लिखित सूचना के अनुसार, सभी कर्मचारी सोमवार से अपने-अपने खरीदी केंद्रों में नियमित रूप से कार्यभार संभालेंगे। इससे जिले में धान खरीदी की सभी गतिविधियाँ फिर से सुचारू रूप से संचालित होंगी।

हड़ताल के दौरान भी प्रशासन ने समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की थी। ग्राम पंचायत सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा नव-प्रशिक्षित ऑपरेटर इन सभी को खरीदी केंद्रों पर तैनात कर खरीदी प्रक्रिया को निरंतर जारी रखा गया। इससे किसानों को बड़े संकट से राहत मिली और खरीदी का काम बाधित नहीं होने दिया गया। समिति प्रबंधक संघ ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। हड़ताल खत्म होने से धान खरीदी केंद्रों में आने वाले दिनों में पूर्ण क्षमता के साथ खरीदी कार्य संचालित होगा। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

 

⇒ यह ख़बर भी पढें..

कर्मचारी हड़ताल पर केंद्र के बारदाने में लगी आग, 8 लाख के बारदाने जले..

 

Latest

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes