प्राचार्य ने प्राध्यापक व छात्र छात्राओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम..

जांजगीर। शासकीय टीसीएल कॉलेज जांजगीर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयोजकत्व में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. डी.आर. लहरे ने विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई तथा स्वजन, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

डॉ. लहरे ने कहा कि नशा युवा शक्ति को कमजोर करता है। नशा से अपराध और सड़क दुघटना में वृद्धि हो रही है। परिवार तबाह हो रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशा मुक्ति के संदेश को समाज तक पहुंचाने की अपील की। डॉ. एम. एल. पाटले ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा मानसिक, शारीरिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है।
प्रो. आरएस भगत ने युवाओं को सकारात्मक सोच, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहने की सलाह देते हुए कहा कि सक्रिय जीवनशैली ही नशा मुक्ति का सशक्त मार्ग है।
डॉ. एस.के. मधुकर ने नशा मुक्ति के लिए परिवार और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर जोर दिया।
वहीं प्रो. जी.आर. खूंटे ने विद्यार्थियों से नशा उन्मूलन के सामाजिक अभियान में सक्रिय साझेदारी की अपेक्षा की। कार्यक्रम का संचालन डा. कोमल शुक्ला ने और आभार प्रदर्शन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ . पुष्पा सिंह ने किया। उन्होंने नशा मुक्ति जागरूकता का संकल्प दोहराते हुए इस दिशा में सतत गतिविधियां जारी रखने की बात भी कही। कार्यक्रम में डा. मंजूलता कश्यप,प्रो पूर्णिमा सूर्यवंशी, प्रो धनेश्वरी पटेल,प्रो ज्योत्सना लदेर, डॉ सविता पाण्डेय डा. क्षितिज चौहान डॉ निलेश मिश्रा , वर्षा पाटले, अजय भारद्वाज सहित प्राध्यापक और छात्र छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes