प्रभारी सचिव ने जिले के अनेक धान खरीदी कार्य का किया निरीक्षण..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

धान की गुणवत्ता,  यंत्र से धान की नमी और इलेक्ट्रॉनिक तौल  से धान तौलाई का किया अवलोकन..

बारदाने की उपलब्धता, स्टेकिंग, भंडारण एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी..

जांजगीर। प्रभारी सचिव  एस. प्रकाश ने  जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के साथ धान उपार्जन केन्द्र अकलतरा ,तिलई , खोखरा, कुटरा ,पामगढ़,मेउ,रहौद,खरौद, लोहर्सी , शिवरीनारायण में धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से चर्चा कर उनसे मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान की गुणवत्ता, आद्र्रता मापी यंत्र से धान की नमी और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के माध्यम से धान तौलाई का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से ऑनलाईन टोकन, नाप तौल, कोचियों एवं बिचौलियों के संबंध में जानकारी ली।किसान ने बताया कि धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। प्रभारी सचिव  प्रकाश ने कम्प्यूटर ऑपरेटर को दिए गए प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत होने पर उसका त्वरित समाधान करें। उन्होंने आद्र्रतामापी यंत्र के माध्यम से धान की नमी मापने , धान की तौलाई, बारदाने की उपलब्धता, स्टेकिंग, भंडारण एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
प्रभारी सचिव ने कहा कि धान खरीदी के समय स्वच्छ, सूखा एवं गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी होना चाहिए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में मोटा, पतला, सरना धान के संबंध में जानकारी ली साथ ही सभी को अलग अलग स्टेकिंग करने कहा।उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में सीसीटीवी, ड्रेनेज,कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर्स, इंटरनेट क्नेक्टीविटी, श्रमिकों, भंडारण, पेयजल, प्रकाश सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सभी समितियों में फलैक्स के माध्यम से किसानों को धान खरीदी के समय की जानकारी दी गई है तथा किसानों को टोकन पर्ची, किसान पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं पंजीयन की प्रति लाने संबंधी सूचना चस्पा की गई है। इस अवसर पर एसडीएम  सुब्रत प्रधान,  देवेंद्र चौधरी, सुमित बघेल, जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू , सीसीबी नोडल  अमित साहू, उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू पांडेय, डीएमओ एवं अन्य अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes