अमोरा के मजदूर की जामगा के MSP में कन्वेयर बेल्ट में फंस कर हुई मौत..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

चक्रधर नगर पुलिस जांच में जुटी, अन्य श्रमिकों ने बताया- यह काम मशीन बंद करने के बाद भी कराया जा सकता था।

रायगढ़ । एमएसपी प्लांट जामगांव में सोमवार की सुबह एक बार फिर लापरवाही के कारण श्रमिक की मौत हो गई ।
चलते हुए कन्वेयर बेल्ट में काम करने के दौरान इस कदर चपेट में आया की हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद चक्रधर नगर पुलिस जांच में जुटी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रखवाया गया।

जानकारी के अनुसार एमएसपी प्लॉट में फिटर का काम करने लक्ष्मण साहू जांजगीर जिले के मुलमुला थाना अमोरा गांव का रहने वाला था। जो बीते एक-डेढ़ महीने से काम कर रहा था।
सोमवार को प्लांट के भीतर एसआईडी यूनिट में कन्वेयर बेल्ट चालू हालत में था, और इसी दौरान उस पर प्लेट चिपकाने का कार्य कराया जा रहा था। बताया गया कि यह काम कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी के देखरेख में रहा था।

अन्य श्रमिकों ने बताया कि यह काम मशीन बंद करने के बाद भी किया जा सकता था। लेकिन अधिकारी कर्मचारियों के लापरवाही से फिटर चलते हुए व्हील के चपेट में आ गया। जिससे उसके हाथ बेल्ट में फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने डेढ़ सप्ताह पहले ही जिले के 7 उद्योगों के खिलाफ एमएसपी प्लांट के एसआईडी यूनिट में हुआ हादसा | श्रम न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराया है। उसमें एमएसपी प्लांट भी शामिल है। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा और उपकरणों को सही उपयोग में लापरवाही सामने आई थी।

औद्योगिक अधिनियम स्वास्थ्य विभाग ने एमएसपी स्टील पर कारखाना 1948 की धारा 41 सहपठित नियम 73 (घ) धारा 41 सहपठित नियम 73 (1) के तहत मामला दर्ज कराया है।
मृतक के भाई ने कंपनी पर लगाए लापरवाही के आरोप हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन के अधिकारी मौके से गायब हो गए है। सहकर्मी श्रमिक राजेश साहू ने बताया कि कन्वेयर बेल्ट को बंद करके भी काम कराया जा सकता था, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारी ने मशीन बंद करने से साफ इनकार कर दिया। इसी लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ। मृतक लक्ष्मण साहू ठेकेदार धीरेन्द्र सिंह का ठेका श्रमिक था। वहीं, मृतक के भाई ने भी कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी ही इस मौत की वजह है।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes