जेके लक्ष्मी सीमेंट ने छत्तीसगढ़ में विस्तार और नए निवेश अवसरों में दिखाई रुचि।

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

रायपुर । छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उद्योग जगत के निवेशकों के साथ वन-टू-वन मुलाक़ातें मंगलवार को नई दिल्ली में प्रारम्भ हो गई हैं। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जेके लक्ष्मी सीमेंट के शीर्ष अधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे और छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

मुलाक़ात के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में अपने प्लांट का कार्य बढ़ाने तथा नए निवेश अवसरों की खोज में गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपलब्ध आधारभूत सुविधाएँ, वित्तीय अनुकूल वातावरण और औद्योगिक विकास की गति उन्हें छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति, स्थिर एवं सुरक्षित वातावरण तथा तेज़ी से विकसित हो रहे औद्योगिक ढांचे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्योगों के लिए विश्वसनीय, सरल और परिणामोन्मुखी परिवेश प्रदान कर रही है, जिससे निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने जेके लक्ष्मी सीमेंट के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि सरकार उद्योगों अनुकूल परिवेश प्रदान करने की भावना से कार्य कर रही है और राज्य में आने वाले हर निवेश का स्वागत है। उन्होंने कंपनी को प्रदेश में अपने विस्तार को आगे बढ़ाने तथा नई परियोजनाओं पर विचार करने के लिए आमंत्रित किया।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य में उद्योगों के लिए सिंगल-विंडो सिस्टम, उपयुक्त भूमि उपलब्धता, लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी, और कौशल सम्पन्न मानव संसाधन जैसी सुविधाएँ निवेशकों के लिए एक बड़ा आकर्षण हैं।

Latest

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes