जांजगीर। जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। रोज जिले की सड़क खून से लाल हो रही है। आज रात फिर एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है।

खोखसा ओवरब्रिज के ऊपर एक कार अनियंत्रित होकर बाईक सवार युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार युवक का नाम सागर सिंह नाम है पिता अशोक सिंह , अवरीद गांव का रहने वाला है।

घायल व्यक्ति को तत्काल मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है।





