मारवाड़ी युवा मंच के निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का भव्य शुभारंभ..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • स्व. रामेश्वर लाल सिंघानिया ‘नेताजी’ की स्मृति में आयोजित सेवा-शिविर में 100 से अधिक हितग्राहियों ने कराया पंजीयन..

जांजगीर। मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा जांजगीर-नैला द्वारा स्वर्गीय रामेश्वर लाल सिंघानिया ‘नेताजी’ की स्मृति में आयोजित निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आज सतसंग भवन, वी.आई.पी. सिटी के सामने पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चंदेल के मुख्य आतिथ्य में विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर का पहला दिन अत्यंत सफल रहा और अब तक 100 से अधिक जरूरतमंद हितग्राहियों ने पंजीयन कराया, जिसे आयोजन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रीना केडिया, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सिंघानिया और प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल सहित नगर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ सिंघानिया परिवार के विजय सिंघानिया के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इस अवसर पर शंकर सिंघानिया, विनोद सिंघानिया, विवेक गोपाल, अखिल बंसल, राजनीश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

अपने उद्बोधन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज के दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि 100 से अधिक हितग्राहियों द्वारा पंजीयन करवाया जाना इस शिविर की जरूरत और सफलता को दर्शाता है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि मंच का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक राहत और पुनर्वास की सेवाएँ पहुँचाना है। वहीँ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ तकनीशियन लाभार्थियों को माप के अनुरूप कृत्रिम हाथ–पैर, कैलिपर्स, बैसाखी व कान की मशीनें पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रीना केडिया ने कहा कि शिविर में गुणवत्ता और सेवा दोनों सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

आयोजन में कल्याणी भोपालपुरिया, शिखा अग्रवाल, आकाश सिंघानिया, नवदीप अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अरमान शर्मा, संजय सुल्तानिया, तुषार अग्रवाल, अनुराग शर्मा, मयंक शर्मा, अक्षय बंसल, अनुभव अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, पूनम जागनी और बबीता गर्ग सहित बड़ी संख्या में सदस्य व स्वयंसेवक सक्रिय रहे।

मंच ने नागरिकों से अपील की है कि वे आसपास के जरूरतमंदों को शिविर की जानकारी दें, ताकि अधिकतम लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes