835 क्विंटल धान और दो वाहन जब्त..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। अवैध धान भंडारण व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई 835 क्विंटल धान और दो वाहन को जब्त किया गया है..

दअरसल कलेक्टर जन्मेजय महोबे के सख्त निर्देश पर अवैध धान भंडारण और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और मंडी प्रबंधन के संयुक्त जांच दल के द्वारा लगातार कार्रवाई किया जा रहा है।

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया की विकासखंड बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत जर्वे में स्थित यादव ब्रदर्स (प्रोप्राइटर मणिशंकर यादव) के गोदाम परिसर में छापेमारी के दौरान 1700 बोरी धान (680 क्विंटल) अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, जिसे तत्काल जप्त किया गया।

परिवहन कर रही दो गाड़ियों को भी रोका गया गाड़ी क्रमांक CG11 AY 6965 (महिंद्रा FURIA 14) से 170 बोरी धान (68 क्विंटल) एवं गाड़ी क्रमांक CG11 BH 3402 (Eicher EUTECH 6K Pro 2114XP) से 219 बोरी धान (87.60 क्विंटल) जप्त किए गए।

इस कार्रवाई में कुल 835.60 क्विंटल धान तथा दो वाहनों को अवैध भंडारण एवं परिवहन के आरोप में जब्त किया गया है।आगे की कार्रवाई मंडी अधिनियम एवं संबंधित प्रावधानों के तहत की जा रही है।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि धान खरीदी प्रणाली को प्रभावित करने वाले कोचियों व बिचौलियों पर इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी..

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes