अमर सुल्तानिया को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ज़िले जशपुर के संगठन प्रभारी नियुक्त..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत जांजगीर–चांपा जिले के सक्रिय, अनुभवी और जमीनी नेता अमर सुल्तानिया को जशपुर जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। जशपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह ज़िला होने के कारण संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी ओपी चौधरी के पास है, ऐसे में सुल्तानिया की नियुक्ति को पार्टी में एक बड़े निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

अमर सुल्तानिया पिछले दो दशकों से भाजपा संगठन में निरंतर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने छात्र जीवन में युवा मोर्चा से शुरुआत की और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो जिला अध्यक्ष, इसके बाद भाजपा में जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में उन्होंने पार्टी रणनीति और संगठनात्मक मोर्चों पर अहम भूमिका निभाई है। यही निरंतरता और समर्पण उनके मजबूत राजनीतिक आधार और नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हैं।

संगठन का मानना है कि सुल्तानिया की सक्रियता, टीम नेतृत्व और चुनावी अनुभव जशपुर जिले में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उनकी नियुक्ति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि जांजगीर–चांपा जिले के लिए भी गौरव का विषय है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह दायित्व मिलना सुल्तानिया के बढ़ते कद की पुष्टि है और आने वाले समय में संगठन में उनकी भूमिका और अधिक प्रभावशाली हो सकती है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह है और इसे नेतृत्व क्षमता पर जताए गए भरोसे का प्रत्यक्ष संकेत माना जा रहा है।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes