नक्सल-विरोधी अभियान डी आर जी के दो आरक्षक, एक प्रधान आरक्षक शहीद, सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को किया न्यूट्रलाइज..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

रायपुर | बीजापुर जिले में चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त सर्च एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया है। इस दौरान डीआरजी के दो आरक्षक और एक प्रधान आरक्षक शहीद हो गए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए डीआरजी बीजापुर के प्रधान आरक्षक मोनू वडड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और आरक्षक रमेश सोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुठभेड़ में घायल दो अन्य जवान खतरे से बाहर हैं और उनके समुचित उपचार की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। उन्होंने दोनों जवानों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के विरुद्ध यह निर्णायक सफलता यह स्पष्ट संकेत है कि लाल आतंक का अंत अब बहुत निकट है। उन्होंने पुनः दोहराया कि राज्य सरकार और सुरक्षाबल “माओवाद के पूर्ण खात्मे” के संकल्प पर पूरी मजबूती से अडिग हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जब तक बस्तर के अंतिम गाँव तक शांति, सुरक्षा और विकास का प्रकाश नहीं पहुँच जाता, तब तक यह अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री साय ने इस सफल कार्रवाई में शामिल सभी सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!