युवा महोत्सव का शुभारंभ, प्रतिभागी हुए सम्मानित

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। ऑडिटोरियम जांजगीर में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज हुआ ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया।एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, प्रेमलाल पांडेय, अर्जुन सिंह क्षत्री, रमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे। मंच संचालन व्याख्याता दीपक कुमार यादव एवं विकास सिंह ने किया।

दो दिवसीय युवा महोत्सव 10 से 11 दिसम्बर तक आयोजित हो रहा है, जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली युवाओं ने पारंपरिक कला, संस्कृति और सृजनात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

⇒  विभिन्न विधाओं में कला का प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान लोक नृत्य, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, लोक गीत, कहानी लेखन, वाद-विवाद, नवाचार, राउत नाचा, करमा नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, एकांकी नाटक, रॉक बैण्ड, चित्रकला, कविता लेखन जैसे विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपने कला का प्रदर्शन किया।

महोत्सव के समापन सत्र में सभी विधाओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes