प्रधान पाठक निलंबित, प्रभारी का वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं- कलेक्टर
  • स्व-सहायता समूह बदला गया, मध्यान्ह भोजन प्रभारी की दो वेतनवृद्धि रोकी

जांजगीर। चौराभांटा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय  में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौराभांठा की प्रधान पाठक किरण लता शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्रकरण की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि मध्यान्ह भोजन संचालन में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया गया। इसके मद्देनज़र विद्यालय में कार्यरत राहुल महिला स्व-सहायता समूह को कार्य से पृथक करते हुए उसके स्थान पर दूसरे पात्र महिला स्व-सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही प्रकरण में पर्यवेक्षण स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित मध्यान्ह भोजन प्रभारी जगेश्वर सिंह शिक्षक एल बी शास पूर्व माध्यमिक शाला चौराभांठा की असंचयी प्रभाव से दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा जारी किए गए हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्यालयों में सतत निरीक्षण और निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes