- बिलासपुर संभाग के सभी कलेक्टरो एवं जिले के अधिकारियों की वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश

जांजगीर। छत्तीसगढ़ सरकार का 22 दिसम्बर को दो वर्ष पूरा होने वाला है। 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 22 दिसम्बर को जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस लाईन खोखरा में केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, डोम, साउंड, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई एवं आवागमन, पार्किंग से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ दिव्यांगजन, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएं।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व संसदीय सचिव अंबेष जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन, पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, वन मंडलाधिकारी हिमांषु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नंदिनी राजवाड़े, पंकज अग्रवाल, हितेष यादव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
निरीक्षण उपरांत प्रभारी मंत्री चौधरी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से बिलासपुर संभाग के सभी कलेक्टरों एवं जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागीय दायित्वों एवं समन्वय व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जिले के लिए गौरव का अवसर है, सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक सौंपे गए दायित्वो का निर्वहन करें।





