- 8 अक्टूबर को हुआ था हादसा, चार मजदूरों की पहले हो चुकी है मौत
जांजगीर। आरकेएम पावर प्लांट में हुए हादसे में घायल एक और मजदूर की मौत हो गई। घायल मजदूर बलराम यादव को गंभीर रूप से घायल अवस्था में रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती किया गया था। शनिवार को आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद मृत मजदूर के शव को उसके गृहग्राम बलरामपुर भेजा गया।





