मप्र और छग के पेंशनर्स 14 सूत्रीय मांगों के लिए 29 को जिलो के कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

केंद्रीय दर एवं तिथि से मंहगाई राहत देने, धारा49 (6) की आड़ में सहमति प्रथा बंद करने,कैशलैस चिकित्सा सुविधा देने, 70वर्ष की आयु पूरा होने पर 20% पेंशनर बढ़ोतरी करने सहित 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मप्र और छग के पेंशनर संगठन दोनों राज्य में पहली बार देंगे ज्ञापन

जांजगीर। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन की सितंबर माह में जबलपुर में हुई बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुख्य मंत्री और मुख्य सचिव को 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन 29दिसंबर को सौंपा जायेगा ।

मप्र छग राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन के संयोजक एडवोकेट राजकुमार दुबे के नेतृत्व में 10 सितंबर 25 को जबलपुर में हुई बैठक में बैठक में दोनों राज्यों की पेंशनरों की समान समस्याओं के दृष्टिगत जिसमे धारा 49(6) के बहाने दोनों राज्य की सरकारें एक दूसरे राज्य की सहमति की आवश्यकता होने का हवाला देकर पेशनरों को मंहगाई भत्ता कई – कई माह विलंब से देती है अत: धारा 49 (6) की आड़ में सहमति प्रथा बंद करने, , 80 वर्ष की उम्र मे 20% प्रतिशत पेशन वृध्दि के स्थान पर 70 वर्ष की उम्र पूरा होने पर 20% वृध्दि किये जाने, पेशनरो का छठवां वेतनमान की एरियर राशि देने, पेशनरो को 50000/- ऐक्सग्रेसिया राशि स्वीकृत करने, कैश लेस चिकित्सा सुविधा सहित कुल 14 सूत्रिय मांगों को लेकर दिनांक 29 दिसंबर 2025 को दोनों राज्य के सभी जिला पर कलेक्टर के माध्यम से मुख्य मंत्री और मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया था।

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ संयुक्त राज्य पेशनर्स फेडरेशन में छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत, छग पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ डी पी मनहर, छग अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पी आर यादव और पेंशनर्स एसोसिएशन छाग प्रदेश के प्रांताध्यक्ष यशवंत देवान जबलपुर बैठक में शामिल हुए थे ये ,सभी प्रांताध्यक्ष फेडरेशन के उप संयोजक भी है।

संयुक्त फेडरेशन के निर्देशानुसार दिनांक 29 दिसंबर को छग प्रदेश के सभी जिलों में फेडरेशन।में शामिल पेंशनर्स संगठनों के पेंशनर्स संयुक्त रूप से एकत्र होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष, आर के थवाईत, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के एस ठाकुर महामंत्री ओ पी शर्मा, सुंदर सिंह ठाकुर, देवेंद्र कुमार पटेल, प्रदेश सलाहकार इंजी आर एस छत्री, सोहन डहरिया, बी वी निर्मलकर , अनंत सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष, पुष्पा मिश्रा, कविता तिवारी, संभागीय अध्यक्ष राकेश तिवारी, डी आर श्रीवास, संतोष राठौर प्रदेश प्रवक्ता, सुरेंद्र सिंह राठौर ,अशोक राठौर,ने सभी पेंशनर साथियों को ज्ञापन कार्यक्रम।में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील किए हैं ।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes