जिले में दर्ज अपराधों में 94% प्रतिशत मामलों का हुआ सफल निराकरण, केवल 5.92% लंबित रहे

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • 5489 अपराधिक मामले दर्ज हुए, जिसमें 5164 मामलों का सफल निराकरण किया गया 

जांजगीर।  पुलिस द्वारा अपराधिक मामलों में सख्त त्वरित कार्यवाही करते हुए वर्ष 2025 में जिले में  दर्ज अपराधों में हुआ 94%प्रतिशत मामलों का सफल निराकरण हुआ है। साथ ही जिले में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा सभी थानों से ज्यादा 96.45 प्रतिशत मामलों का निराकरण किया गया है। जिले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में 2025 पुरे वर्ष  जिले में अपराधों पर नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने में  पुलिस ने सफलता पाया है। जिले में घटित गंभीर अपराधों को सुलझाने, अपराधों के रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम, साईबर के अपराधों के रोकथाम एवं जागरूकता तथा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से लगातार जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने कई कदम उठाये गये है।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के द्वारा 10%से अधिक मामले लंबित नही रखने का निर्देश दिया गया था। जिसके विरुद्ध जांजगीर चाम्पा में केवल 5.92% लंबित रहे। वर्ष 2025 में जिले में वर्ष भर में कुल 5489 अपराधिक मामले दर्ज हुये है जिसमें 5164 मामलों का लगभग 94% मामलों का सफल निराकरण किया गया,जो सफल समाधान को दर्शाती है।

आज जिले में “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को पुलिस अधीक्षक द्वारा बीते वर्ष 2025 की कार्यवाहियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई, जिले की पुलिस ने गंभीर मामलों में त्वरित कार्यवाही कर गहन विवेचना करते हुए अपराध नियंत्रण में अनुकरणीय कार्य किया है , जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes