पत्रकार साथियों व उनके परिजनों के लिए 4 जनवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • डा. गौरीशंकर कश्यप की स्मृति में संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जांजगीर का आयोजन

जांजगीर। संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जांजगीर की ओर से 4 जनवरी 2026 को निशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन डॉ. गौरीशंकर कश्यप जी की स्मृति में किया गया है, संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जांजगीर के संचालक डॉ लोकेन्द्र कश्यप ने बताया की जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप के मुख्य आतिथ्य में जांजगीर चांपा जिले के समस्त पत्रकार बंधु (इलेक्ट्रॉनिक एवम प्रिंटिंग, वेब मीडिया) एवम उनके परिजनों के लिए यह विशेष स्वास्थ्य मेगा कैम्प आयोजित है।

जो की पूर्ण रूप से निशुल्क होगा एवं इस मेगा हेल्थ कैंप में आने वाले लोगों को ब्लड प्रेशर,ईसी जी, 2D एको,ब्लड सुगर यूरिन टेस्ट, HBA1C, Oxygen saturation/BMI,CBC/serum creatinine/Cholesterol/ टी.एम.टी. (ट्रेड मिल टेस्ट), डेन्टल चेक अप सहित विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा निशुल्क प्राप्त होगी। इस मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेलिस्ट हॉस्पिटल, जांजगीर में दिनांक: 4 जनवरी 2026 दिन-रविवार को समयः सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया गया है।

हेल्थ चेकअप कैंप में मिलेगी इन चिकित्सा विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं

4 जनवरी को आयोजित मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. वसुंधरा कश्यप (सीनियर डेंटल सर्जन), डॉ. अतीक सिद्धिकी (जनरल फिजिशियन), डॉ. गुल्फ़ासा सिद्धिकी (स्त्री रोग सलाहकार),
डॉ. पारुल राठौर (जनरल फिजिशियन), डॉ. निकिता सिंह (जनरल फिजिशियन) की प्रमुख रूप से सेवाएं मिलेंगी, तथा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर- 8839174441/8169143064 पर संपर्क कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है

शिविर में आंखों की भी होगी निशुल्क जांच

4 जनवरी को आयोजित मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में जांजगीर चांपा जिले के प्रतिष्ठित जानू चश्मा घर द्वारा आगंतुक लोगों के आंखों की निशुल्क जांच की जाएगी तथा आंखों की सुरक्षा से संबंधित परामर्श भी दिया जाएगा

 नागरिकों से डॉ. लोकेंद्र कश्यप ने अपील की

प्रसिद्ध मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप ने समस्त पत्रकार बंधुओ और उनके परिजनों से अपील की है कि 4 जनवरी के इस निशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का लाभ जरूर लें, इस कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधाएं लोगों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes