कार्रवाई का डर दिखाकर तीन युवाओं से ₹2500 लेने वाले कथित पुलिस आरक्षकों की भूमिका की जांच शुरू हो चुकी है

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर।  Janjgirjunction.com में खबर चलने के बाद एसपी ने इस मामले की जांच को साइबर सेल को सौंप दिया है साइबर सेल प्रभारी पारस पाठक द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है

खुद को कार्रवाई से बचाने के लिए आरक्षकों ने पान दुकानदार के यूपीआई पर लिया पैसा

जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया है कि आरक्षकों ने तीन पकड़े गए युवकों से सीधे अपने यूपीआई नंबर पर पैसा नहीं लिया है बल्कि उन्होंने अपने परिचित किसी पान दुकान दार के यूपीआई पर ₹2500 ट्रांसफर कराया गया है

वह कोई राठौर है
साइबर सेल की टीम ने जब यूपीआई की जांच की तो इस मामले का खुलासा हुआ है कि कथित रूप से जिन तीन आरक्षकों ने पैसे लिए हैं जिसके यूपीआई पर ट्रांसफर कराया है वह कोई पान दुकानदार है किसी राठौर के नाम से संचालित इस पान दुकान में ही आरक्षकों के द्वारा पैसे ट्रांसफर कराए जाते रहे हैं

ये है उनसुलझे सवाल

  1. इस बात की संभावना ज्यादा है कि कथित रूप से जिन आरक्षकों ने तिलाई के तीन युवकों से किसी दुकान दार के नाम पर 2500 रुपये ट्रांसफर कराए हैं तो वह दुकानदार इन आरक्षकों का स्थायी खाता होगा इसी यूपीआई पर हुए पैसे लेते रहे होंगे
  2.  पुलिस को इस पान दुकान दार के खातों की भी जांच करनी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि किन-किन लोगों ने इसके यूपीआई पर पैसा ट्रांसफर किया है
  3. साथ ही इस बात की भी जांच करनी चाहिए कि इस दुकानदार के द्वारा किन-किन लोगों के नाम पर पैसा ट्रांसफर किया गया है ताकि यह पता चल सके कि पुलिस के किन-किन आरक्षकों के द्वारा पैसे लिए जाते हैं
  4. इन आरक्षकों और पान दुकान संचालक के खातों की जांच होने से यह भी स्पष्ट हो सकेगा की किस तरह से आरक्षकों के द्वारा लोगों को धमका चमक कर पैसे वसूले जाते हैं

उधर अधिवक्ता की शिकायत पर पैसा लेने वाला आरक्षक सस्पेंड

प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट चाम्पा के कोर्ट में पदस्थ मोहर्रिर रंजीत कुमार अनंत के द्वारा अधिवक्ता से ₹3000 की मांग की गई थी जिसके एवज में अधिवक्ता प्रियंका ने ₹1000 दिए थे इसकी शिकायत अधिवक्ता प्रियंका ने एसपी विजय कुमार पांडे से की थी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विजय पांडे ने संबंधित आरक्षक रंजीत कुमार अनंत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है अब देखना यह है कि जिन तीन आरक्षकों ने कार्रवाई के नाम पर युवकों से पैसे लिए हैं उन्हें निलंबित कब किया जाता है

देखिए सस्पेंसन ऑर्डर

 

देखिए तीन आरक्षक वाले खबर की मूल ख़बर..

तीन पुलिस आरक्षकों ने तीन युवकों को धमकाया कहा हमें पैसे नही दिए तो तुमको गिरफ्तार कर जेल भेज देंगें…अपने फोन-पे में 2500 रुपये लेकर जाने दिया

 

 

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes