- 7 किलो 250 ग्राम गांजा और बाइक जब्त
सारंगढ़- बिलाईगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है। सरिया थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व मे सरिया पुलिस को 7 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।
7 जनवरी को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर के जरिये सुचना मिला एक काला नीला रंग के पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BG 4857 का चालक उड़ीसा से गांजा लेकर सरिया तरफ जा रहा है सूचना पर सरिया थाना के सामने मेन रोड में घेराबंदी कर मोटर सायकल क्रमांक CG 11BG 4857 को पकड़ा गया।मोटर सायकल में बैठे दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1) रमा कुमार खांडे 2) अजय दिवाकर दोनों जांजगीर जिला निवासी होना बताए।
मोटर सायकल में पीछे बैठे व्यक्ति के काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर 07 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों से पूछताछ करने पर जिला बरगढ़ उड़ीसा से गांजा लेकर जिला जांजगीर चांपा बिक्री हेतु ले जाना बताये कि आरोपी 1 रमा कुमार खांडे पिता रामलाल खांडे उम्र 34 वर्ष सा सोनबरसा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा 2)अजय कुमार दिवाकर पिता कमोद दिवाकर उम्र 28 वर्ष सा सोनबरसा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से 07किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01नग पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BG 4857, 01 नग मोबाइल को जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 08/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

- गिरफ्तार आरोपी :-
1) रमा कुमार खांडे पिता रामलाल खांडे उम्र 34 वर्ष सा सोनबरसा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
2)अजय कुमार दिवाकर पिता कमोद दिवाकर उम्र 28 वर्ष सा सोनबरसा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
सारंगढ़





