तिलई के युवकों को धमकाकर फोन-पे से पैसा लेने वाले तीन आरक्षकों पर अभी तक नही हुई कार्रवाई

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • एसपी ने मामले की साइबर से जाँच कराई, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई

जांजगीर। पुलिस की छवि आम जनमानस के बीच जनसुरक्षा और जनहित के रूप में बेहद सम्मान पूर्वक देखा जाता है। लेकिन तब क्या हो जब जनता के सुरक्षा के लिए लगी पुलिस को देखकर ही लोग खुद को असहज और असुरक्षित महसूस करने लगे।

हम बात कर रहे दिसम्बर में हुई अवैध वसूली वाले उस घटना की, तिलई के तीन युवकों की जो 28 दिसम्बर को जांजगीर – बनारी के बीच तीन वर्दीधारी कथित पुलिस आरक्षकों के अवैध वसूली का शिकार हो गए। युवको ने 28 दिसम्बर को आरक्षक के मोबाइल से दिखाए यूपीआई में दोपहर 12 बजकर 50 मिनट में 2500 रुपये भेजा।

आपको बता दें 28 दिसम्बर की दोपहर यह घटना हुई। जांजगीर के पास इन तीन युवकों को आरक्षकों न सिर्फ धमकाया बल्कि, पैसे देने जबरन दबाव बनाया, नही तो जेल भेजने की धमकी दी।
जेल की धमकी सुन युवक डरकर सहम गए, और आरक्षकों से छोड़ने की अर्जी-विनती करने लगे। जिसके बाद आरक्षकों ने युवको के जेब की तलाशी ली तब युवको के पैसे नहीं थे। जिसके बाद घर से या किसी परिचित से पैसा मंगाकर देने दबाव बनाया ।
खुद पर कार्रवाई होने और जेल जाने के डर से युवको ने परिचितों से मदद मांगी और 2500 रुपये अपने फोन पे में लेकर आरक्षक के मोबाइल में दिखाए यूपीआई में भेजा तब जाकर आरक्षकों ने उन्हें जाने दिया।

इस घटना को Janjgirjunction.com ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अपने संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जिम्मेदारी साइबर सेल प्रभारी को दिया था।

विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि साइबर ने युवको के लिए पैसे वाली यूपीआई नम्बर की जाँच की तब यूपीआई किसी पान दुकान चलाने वाले व्यक्ति का निकला और उसने जांच टीम को बताया कि उसे कोई कोशले आरक्षक है जो उसके यूपीआई में पैसा भिजवाता है।  फिर कोशले और उसके साथी आकर पैसा ले जाते है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी आरक्षक पर कार्रवाई नही हुई है। अवैध वसूली के इस मामले में निश्चित ही कार्रवाई होनी चाहिए जिससे पुलिस की छवि घुमिल न हो।

पढ़िए इस मामले से जुड़ी यह ख़बर भी..

कार्रवाई का डर दिखाकर तीन युवाओं से ₹2500 लेने वाले कथित पुलिस आरक्षकों की भूमिका की जांच शुरू हो चुकी है

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes