धान खरीदी में लापरवाही: प्रबंधक एवं आपरेटर सेवा से बर्खास्त

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • अवैध परिवहन, भंडारण एवं मिलिंग अनियमितताओं पर प्रशासन सख्त, कई जिलों में बड़ी कार्रवाई

रायपुर। धमतरी जिले में धान उपार्जन में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति मर्यादित मोहदी के आपरेटर एवं समिति प्रबंधक को सेवा से पृथक कर दिया गया है। प्रशासन की टीम द्वारा उक्त समिति में धान उपार्जन की व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान मिलावटयुक्त धान, टोकन का दुरुपयोग एवं अवैध रूप से धान बेचने का मामला पकड़ में आया था।

राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन, भंडारण, बिक्री, मिलिंग अनियमितताओं तथा बिचौलियों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। शासन की मंशा है कि धान उपार्जन का लाभ केवल वास्तविक किसानों को ही प्राप्त हो और व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जाए। धमतरी जिले में मोहदी समिति के प्रबंधक एवं ऑपरेटर की बर्खास्तगी, धान उपार्जन की व्यवस्था में गड़बड़ी करने के परिणाम स्वरूप की गई है।

आज 13 जनवरी 2026 को धमतरी सहित बलौदाबाजार-भाटापारा, सरगुजा, महासमुंद जिले में भी व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बिलारी (सोनाखान) में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 75 कट्टा धान सहित एक पिकअप वाहन को जब्त कर पुलिस थाना सलीहा बिलाईगढ़ के सुपुर्द किया गया।

राइस मिलों का सघन भौतिक सत्यापन

सरगुजा जिले में कलेक्टर के निर्देशन में राइस मिलों का सघन भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में राजेश राइस मिल खोडरी एवं सिद्धीविनायक राइस मिल दरिमा में धान की कमी पाई गई। कस्टम मिलिंग आदेश 2016 के उल्लंघन तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत संबंधित मिलों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह महासमुंद जिले में संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 217 कट्टा धान एवं एक पिकअप वाहन जब्त किया गया। अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Latest

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन...
Chhattisgarh
0
minutes

हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट ने सबरियाडेरा के बच्चों संग मनाई होली, खुशियों...

जांजगीर। होली के पावन अवसर पर अंचल की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट (बनारी, जांजगीर-नैला) ने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुवार...
Janjgir - Champa
0
minutes

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा :...

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा : कर सकेंगे अजा, अजजा एक्ट मामलों की जांच सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित कर...
Chhattisgarh
0
minutes

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल में होली को लेकर मेडिकल स्टाफ...

रायगढ़। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए, स्व. लखीराम अगव्राल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय...
Raigarh
0
minutes
error: Content is protected !!