सुपरवाइजर का अपहरण कर 20 लाख लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • कार से आये ,आंख में मिर्च पाउडर छिड़कर कर कार में अपहरण कर लूट

जांजगीर। आंख में मिर्च पाउडर छिड़कर अपहरण कर 20 लाख रूपये लूट के घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

आपको बता दें चाम्पा निवासी हरीश देवांगन मेसर्स अरविंद इंडस्ट्रीज चाम्पा में विगत 04-05 सालों से सुपरवाईजर का काम करता है। तथा कैश कलेक्शन के लिए अलग-अलग जगह जाता है ।

9 जनवरी को सुबह 10.30 बजे हरीश देवांगन कंपनी का राशि कलेक्शन के लिए मोटर सायकल से सक्ती के लिए निकला था जो सक्ति से विष्णु पेट्रोल पंप के मालिक आंनद अग्रवाल से नगदी 15,66,200/रू एवं ठठारी से बंशीधर हार्डवेयर के मालिक कैलाश कुमार देवांगन से नगदी 452500/रू जुमला कुल 2018700/रू को कलेक्शन कर वापस चाम्पा की ओर आ रहा था।

तभी रास्ते में दोपहर करीबन 03.30 बजे ग्राम कोसमंदा मेन रोड तालाब के पास पहुंचा उसी समय काले रंग की कार जिसका नं सीजी 11 बीएन 13 आखिरी दो नंबर पर कागज चिपका हुआ था। कार में सवार व्यक्तियों ने हरीश के आंख पर मिर्ची पावडर फेंक दियें जिसके कारण आंखों में जलन होने पर मोटर सायकल को खड़ी कर वह अपने आंख को साफ करने लगा इसी समय तीन व्यक्ति कार से उतर कर हरीश के बैग को छिन रहें थे तब शोर मचाने लगा और छिनने से मना करने लगा ।

बैग को नही देने पर हरीश को जबरन बैग सहित गाड़ी में डालकर, उसे मैनपाट ले जाकर रात्रि करीबन 09.00 बजे बैग को छीनकर हरीश को गहरी खाई में धक्का देकर गिरा दियें हरीश देवांगन को मरा समझकर हम सभी घर वापस आ गये, और लुटे गए पैसे को आपस में बांट लिये।

 

अपहरण और लूट की इस घटना को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं प्रकरण के शीघ्र निराकरण हेतुु सायबर टीम को निर्देशित किये जाने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन एवं SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार एवं CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा घटनास्थल से लगे सीसीटीव्ही आरोपियों के भागने के संभावित रास्तों का बारीकी से अवलोकन किया गया जिसमें एक संदिग्ध वाहन घटना स्थल से निकलकर पिसौद, चाम्पा, पहरिया, बलौदा होते हुए कोरबा की तरफ जाती हुई दिखी।

तकनीकि जानकारी के मदद से घटना में प्रयुक्त काली रंग के कार का पहचान किया गया एवं कार के वर्तमान मालिक की जानकारी ली गई जो बिरगहनी चाम्पा निवासी अमीर मिरी का था।

उक्त वाहन मालिक के संबंध में पता करने पर पूर्व में भी चोरी जैसे मामलों में संलिप्त होने जेल जाना पता चला जिससे पुलिस को यकीन हो गया कि आरोपियों द्वारा घटना इसी वाहन से किया गया है।

*आरोपियों ने बताया कैसे दिया लूट की घटना को अंजाम*

वाहन मालिक अमीर मिरी को तकनीकि मदद के आधार पर हिरासत लिया एवं घटना के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथी योगेश रात्रे, जमुना सेवायक, महेश्वर दिवाकर एवं एक अन्य साथी के साथ मिलकर करीबन दो माह पूर्व पैसा कमाने की योजना बना रहें थे तब योगेश रात्रे बताया कि अरविंद इंडस्ट्रीज का सुपरवाईजर हरीश देवांगन समय समय पर सक्ति तरफ से कंपनी का पैसा कलेक्शन कर आता है, सुपरवाईजर हरीश का फोटो और पैसा लेकर आने का समय बताउंगा उस समय तुम लोग पैसा लूट लेना एक दिन और पीछा कियें थे उस दिन नही लूट सके फिर दिनांक 09 जनवरी को 12 बजे दिन योगेश रात्रे बताया कि आज हरीश पैसा लेकर सक्ति से आयेंगा तब मै अपनी कार में जमुना, महेश्वर एवं एक अन्य साथी को बैठाकर जेठा टोल प्लाजा के पास गया हरीश का निकलने का इंतजार कर रहे थे लगभग 2.30 बजे हरीश मोटर सायकल में निकला तो हम लोग पीछा करते हुए कोसमंदा तलाब के पास गाड़ी से योजना के अनुसार उसके आंख में मिर्ची पावडर डालकर जिससे हरीश अपनी मोटर सायकल को खड़ा कर आंख को पोछ रहा था उसी समय उतरकर पैसो से भरा बैग को छीन रहे थे, बैग को नही देने पर हरीश को जबरन बैग सहित गाड़ी में डालकर, उसे मैनपाट ले जाकर रात्रि करीबन 09.00 बजे बैग को छीनकर हरीश को गहरी खाई में धक्का देकर गिरा दियें हरीश देवांगन को मरा समझकर हम सभी घर वापस आ गये, और लुटे गए पैसे को आपस में बांट लिये।

आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर लुट की रकम में से 13,75,000/रू एवं घटना में प्रयुक्त कार, चाकू, बेसबाल स्टीक एवं 05 नग मोबाईल को बरामद किया गया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है।

उक्त कार्यवाही में..
प्रभारी सायबर सेल जांजगीर चाम्पा निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, ASI उमेंद्र मिश्रा, सायबर टीम -स.उ.नि. विवेक कुमार सिंह, प्रआर. विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, राजकुमार चन्द्रा, आर. गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, शाहबाज अहमद, माखन साहू, श्रीकांत सिंह, प्रतीक सिंह, आशुतोष कर्ष का। महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes