कलेक्टर डॉ कन्नौजे की संयुक्त टीम ने 02 राईस मिलों में की ताबड़तोड़ कार्यवाही, राईस मिलर और कोचिया समूह में हड़कंप

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • जगदम्बा और श्री श्याम राइस मिल से 5 करोड़ 18 लाख रूपये का धान, चावल जब्त, 2 राईस मिल सील
  • कलेक्टर की टीम ने की छापा मार कार्रवाई


सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और मंडी की सयुंक्त टीम ने अवैध धान भंडारण करने वाले राइस मिलर और कोचिया को उनके छुपाये गोदाम में गुरुवार को अचानक छापा मारा है और ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। प्रशासन की नाकाबंदी से कोचिया, अवैध धान भंडारण परिवहन करने वाले राइस मिलरों के लिए खतरे की घंटी बज गई है। राजस्व, खाद्य विभाग एवं मंडी की सयुंक्त टीम ने जिले के 2 राईस मिलों से 15734.50 क्विंटल धान व 661.50 क्विंटल चावल कुल 5 करोड़ 18 लाख रूपये का धान व चावल जप्त कर राईस मिल को सील किया है।

सारंगढ़ ब्लॉक के जगदम्बा राईस मिल में संयुक्त दल ने औचक निरीक्षण कर निर्धारित मात्रा से 5447.43 क्विंटल धान कम पाये जाने पर भौतिक रूप से उपलब्ध 13683.20 क्विंटल धान व 661.50 क्विंटल चावल जप्त कर राईस मिल को सील किया और बरमकेला ब्लॉक के श्री श्याम उद्योग राईस मिल में संयुक्त दल ने औचक निरीक्षण कर 2051.30 क्विंटल धान अधिक पाये जाने पर धान को जप्त कर राईस मिल को सील किया। इस प्रकार बाजार मूल्य के कुल 05 करोड़ 18 लाख रूपये का धान व चावल जप्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने वाले धान उपार्जन केन्द्र भेड़वन व सरसीवां के समिति प्रबंधकों का वित्तीय प्रभार समाप्त किया है। वहीं धान उपार्जन केन्द्र कपरतुंगा के प्रभारी समिति प्रबंधक को प्रबंधक के प्रभार से तत्काल प्रभाव से हटाया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में शासन के द्वारा दिये गये निर्देश के मंशानुरूप कोचिया, बिचौलियो का धान पर रोक एवं रिसाईकलिंग पर अंकुश लगाकर जिला के वास्तविक किसानों से ही जिले में धान खरीदी किया जा रहा है।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes