असम माघ बिहू की थीम पर आकृति महिला मंडल ने मनाया आनंद मेला

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • प्रबंध निदेशक एसके. कटियार एवं प्रभा कटियार हुईं शामिल

जांजगीर। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के आवासीय परिसर में आकृति महिला मंडल (सीनियर क्लब) द्वारा आनंद मेला का आयोजन किया गया।

आनंद मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार एवं जनरेशन कंपनी की प्रथम महिला प्रभा कटियार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता एचएन. कोसरिया एवं आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष शशि कोसरिया द्वारा मुख्य अतिथि को हिमांचली टोपी और शाॅल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।

आनंद मेला का शुभारंभ प्रबंध निदेशक द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीजीटीआई कोरबा पूर्व के कार्यपालक निदेशक एसके. बंजारा, एचटीपीएस. कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार सिंह, डीएसपीएम. कोरबा पूर्व के मुख्य अभियंता संजीव कंसल, प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षद्वय निवेदिता बंजारा एवं अलका कंसल, संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रुक्मणी सिंह शामिल हुए।

 

आनंद मेला में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल व मनोरंजक खेलों के स्टाॅल लगाए गए थे। आनंद मेला में आए सभी अतिथियों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया गया।

आनंद मेला में असम माघ बिहू थीम पर बनाई गई सेल्फी पॉइंट और आकृति महिला मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्यों का बिहू पोशाक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
मेले में बच्चों द्वारा मनमोहक बिहू नृत्य प्रस्तुत किया गया।

प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार एवं प्रथम महिला श्रीमती प्रभा कटियार ने आनंद मेला आयोजन की प्रशंसा करते हुए अध्यक्ष शशि कोसरिया एवं महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।

इस अवसर पर महिला मंडल की उपाध्यक्ष अनीता द्विवेदी, गंगोत्री ध्रुव, संगीता साव और विजया शाह का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य प्रीति बंजारे, अर्चना लकड़ा, सुनीता परगनिया, देवश्री ठाकुर, यशु साहू, दिव्या पित्रोदा, अर्पणा झा एवं सीनियर क्लब के सचिव मुकेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन में विद्युत गृह के सिविल और इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस समेत सभी विभाग का विशेष सहयोग रहा।

समाचार क्र.07/2026

Latest

वेदांता हादसे में 20 मौत एम डी अनिल अग्रवाल, मैनेजर सहित...

  *वेदांता पावर प्लांट, सिंघीतराई में बायलर विस्फोट प्रकरण—20 श्रमिकों की मृत्यु, 15 घायल जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज *जिम्मेदार अधिकारियों पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर(भा....
Chhattisgarh
0
minutes

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes