बहुचर्चित मामला…डीएसपी कल्पना पर गिरेगी गाज: कारोबारी से लिए लाखों के गिफ्ट, नक्सलियों की गोपनीय सूचनाएं भी लीक कीं

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

 

रायपुर | दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और होटल कारोबारी दीपक टंडन के बीच संबंधों की जांच पूरी हो गई है। रायपुर पुलिस द्वारा गृह विभाग को भेजी गई 1480 पन्नों की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसके बाद अब डीएसपी पर बड़ी विभागीय कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। 
12 लाख की डायमंड रिंग और लग्जरी कार गिफ्ट में मिली
जांच रिपोर्ट के अनुसार, कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को उपहारों से नवाजा था। इनमें 12 लाख रुपये की डायमंड रिंग, 5 लाख रुपये के सोने के जेवर, एक लग्जरी कार और महंगे मोबाइल फोन शामिल हैं। कारोबारी का दावा है कि उसने डीएसपी पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसके सबूत भी पुलिस को मिले हैं। वर्तमान में डीएसपी के घर पर जो कार खड़ी है, वह भी कारोबारी के नाम पर ही है।

नक्सल ऑपरेशन की जानकारी व्हाट्सएप पर साझा की

सबसे गंभीर आरोप यह है कि डीएसपी ने दंतेवाड़ा में होने वाले नक्सल ऑपरेशनों से जुड़ी बेहद गोपनीय जानकारियां कारोबारी टंडन को व्हाट्सएप पर लीक की थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, डीएसपी ने न केवल गोपनीय रिपोर्ट्स साझा कीं, बल्कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुए चैट्स को भी बाहरी व्यक्ति को दिखाया। नियमों के मुताबिक, इन महंगे उपहारों की जानकारी विभाग या आयकर विभाग को देना अनिवार्य था, लेकिन डीएसपी ने इसे छुपाया।

रिपोर्ट दर्ज करने के बदले टीआई ने खाए 10 लाख
इस मामले में तेलीबांधा थाने के तत्कालीन टीआई की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। आरोप है कि टंडन की होटल में हुई मारपीट की रिपोर्ट लिखने के बजाय, टीआई ने आरोपियों से 15 लाख रुपये लेकर मामला रफा-दफा कर दिया था। इस रकम में से 10 लाख टीआई ने स्वयं रखे और 5 लाख टंडन को देकर समझौता करा दिया।

Latest

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes