- ऐसी ही शिकायत पर बिलासपुर के पूर्व ASP और रायगढ़ में हेड कांस्टेबल के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई
- जिले की पुलिसिंग से खाकी के साथ ही सरकार की जीरो टोलरेन्स की पॉलिसी भी हो रही दागदार
- तीन आरक्षकों को बचाने सारे जतन कर रही जिले की पुलिस
जांजगीर l
तिलई गांव के तीन युवकों को कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देकरअवैध वसूली करने वाले रिस्पॉन्स टीम के तीन आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय, जांच अधिकारी सीएसपी जांजगीर योगिता खापर्डे द्वारा उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है l
घटना को एक माह हो गया लेकिन कार्रवाई के नाम पर मामला जांच नाम की औपचारिकता से आगे नहीं बढ़ सका है l एसपी विजय पांडेय द्वारा यूपीआई की जांच साइबर सेल से कराई गई, जिसमें इस बात की पुष्टि हुई है कि रिस्पॉन्स टीम के तीन आरक्षकों ने कोतवाली के आसपास संचालित किसी पान दुकान के संचालक किसी राठौर के फोन पे पर तिलाई के युवकों से 2500 रुपये लिए थे, यह जानकारी साइबर सेल ने एसपी को दी है, इसके बाद एसपी पाण्डेय ने मामले के जांच की ज़िम्मेदारी सीएसपी योगिता खापर्डे को दी है, लेकिन जांच के नाम पर कार्रवाई को लंबित रख कर तीनों आरक्षकों को बचाया जा रहा है l
दूसरों को अपराधी बनाकर गिरफ्तार करने वाली पुलिस को महकमे की बदनामी का डर
कोई व्यक्ति किसी दूसरे के खिलाफ इस तरह धमकी देकर अवैध वसूली करने की शिकायत पर बिना पड़ताल किए अपराध दर्ज करने के बाद संदेही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने और अपनी पीठ थपथपाने वाली जिले की पुलिस को अपने आरक्षकों पर लगे प्रमाणित आरोपों पर कार्रवाई करने में पसीना छूट रहा हैl कार्रवाई करने पर खाकी दागदार होगी, यही वजह है कि सब कुछ क्लियर होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है l
सरकार के दावों को झुठला रही जिले की पुलिस
राज्य सरकार द्वारा जीरो टोलरेन्स का दावा किया जा रहा है, इसी दावे के तहत बिलासपुर के तत्कालीन एएसपी पर स्पा सेंटर संचालक से महीना वसूली का वीडियो वायरल होने पर गृहमंत्री विजय शर्मा के एक बयान के बाद सस्पेंड किया गया हैl इसी तरह जांजगीर चाम्पा के पड़ोसी जिला रायगढ़ में भी किसी टपरी संचालक से अवैध वसूली की शिकायत कोतवाली थाना के प्रधान आरक्षक को सस्पेंड किया गया हैl लेकिन जांजगीर जिले में ऐसी कार्रवाई नहीं हो रही हैl इससे सरकार की छवि पर भी असर पड़ रहा हैl
जांच अधिकारी के रीडर पर भी आरोप
इस मामले में जांच अधिकारी योगिता खापर्डे के रीडर पर भी जांच के नाम पर पीड़ित युवकों के घर जाकर उनके पालकों को चमकाने का आरोप लगा हैl यानी पुलिस द्वारा हर प्रकार से जांच को प्रभावित व आरक्षकों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है l
क्या कहती हैं जांच अधिकारी
जांच अधिकारी योगिता खापर्डे का कहना है कि जांच की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई होगी l उनके रीडर द्वारा पीड़ितों के पालकों को चमकाने के आरोप पर उनका कहना है कि कौन क्या कर रहा है, थर्ड पार्टी के बारे में वे कुछ नहीं कह सकतीl
- इस मामले से जुड़ी सभी खबर पढें..
आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने में कांप रहे जांच अधिकारी के हाथ
पुलिस पर धमका कर वसूली के आरोप: खाकी पर लगे रिश्वत के दाग 21 दिन बाद भी नही हुई विभागीय कार्रवाई
तिलई के युवकों को धमकाकर फोन-पे से पैसा लेने वाले तीन आरक्षकों पर अभी तक नही हुई कार्रवाई





