गुस्सा ऐसा कि क्लर्क ने 15 हजार रिश्वत देकर अपने ही बीएमओ को पकड़वा दिया एसीबी से

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

81000 टीए निकालने के बदले मांगे थे 32500, दूसरी किस्त लेते ट्रेप हुआ बीएमओ

जांजगीर– सक्ती। डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बीएमओ डॉ. राजेंद्र कुमार पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीएमओ ने अपने ही कार्यालय में पदस्थ क्लर्क उमेश कुमार चंद्रा का यात्रा भत्ता निकालने के बदले 32 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की दूसरी किस्त लेते हुए शुक्रवार 17 अक्टूबर को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसीबी के डीएसपी अजीतेश सिंह ने बताया कि बीएमओ कार्यालय डभरा में पदस्थ क्लर्क वार्ड नंबर 12 डभरा निवासी उमेश कुमार चंद्रा का यात्रा भत्ता का बिल 81 हजार रुपए था, जिसका भुगतान उसे हो चुका है। इसी यात्रा बिल के भुगतान के एवज में डभरा के बीएमओ राजेंद्र कुमार पटेल द्वारा उससे 32500 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। इसके बदले क्लर्क चंद्रा बीएमओ पटेल को 16500 रुपए दे चुका था। बीएमओ राजेंद्र कुमार पटेल द्वारा 16000 रुपए की और मांग की जा रही थी। क्लर्क उमेश कुमार चंद्रा उसे देना नहीं चाह रहा था। इसलिए उसने बीएमओ द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत 6 अक्टूबर को बिलासपुर एसीबी कार्यालय में की थी। जिसकी पुष्टि करने के बाद एसीबी ने रिश्वतखोर बीएमओ को रंगे हाथ पकड़ने की प्लानिंग की। बीएमओ 15 हजार रुपए लेने पर सहमत हुआ तो 17 अक्टूबर को उमेश चंद्रा रकम देने के लिए बीएमओ कार्यालय गया। वहीं बीएमओ राजेंद्र कुमार पटेल ने रिश्वत की रकम ली। एसीबी की टीम द्वारा आरोपी को पकड़ कर रिश्वत रकम को आरोपी से बरामद कर लिया गया। आरोपी से रिश्वत की रकम 15 हजार रुपए जप्त कर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की गई है।
17 माह में 35 रिश्वतखोर पकड़े बिलासपुर एसीबी ने
एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में डभरा में बड़ी कार्यवाही की गई । एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी। डीएसपी अजीतेश सिंह ने बताया कि एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा पिछले 17 माह में लगातार 35 वीं ट्रैप की कार्यवाही की गई है।
तीन पटवारी एक राजस्व निरीक्षक व हाथकरघा निरीक्षक भी पकड़े जा चुके
एसीबी द्वारा इस साल जांजगीर–चांपा और सक्ती जिले में कई कार्रवाई की जा चुकी है। बीएमओ से पहले ही एसीबी ने दोनों जिलों के तीन पटवारी, एक राजस्व निरीक्षक व एक हाथकरघा निरीक्षक को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

Latest

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन...
Chhattisgarh
0
minutes

हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट ने सबरियाडेरा के बच्चों संग मनाई होली, खुशियों...

जांजगीर। होली के पावन अवसर पर अंचल की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट (बनारी, जांजगीर-नैला) ने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुवार...
Janjgir - Champa
0
minutes

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा :...

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा : कर सकेंगे अजा, अजजा एक्ट मामलों की जांच सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित कर...
Chhattisgarh
0
minutes

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल में होली को लेकर मेडिकल स्टाफ...

रायगढ़। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए, स्व. लखीराम अगव्राल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय...
Raigarh
0
minutes
error: Content is protected !!