जल अर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया और कमलेश जांगड़े

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • ग्राम तिलाईपाली के सरपंच को सौंपा गया जल संरक्षण और सामूहिक उपयोग का दायित्व
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल अर्पण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

सारंगढ़। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राधेश्याम राठिया सांसद लोकसभा रायगढ़, कमलेश जांगड़े सांसद लोक सभा जांजगीर चांपा, कलेक्टर डॉ संजय कंनोजे, जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप , सहायक अभियंता बी. एल. खरे, उप अभियंता काशीराम सूर्यवंशी , जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन, ग्राम पंचायत बटाऊपाली ‘ब’ के आश्रित ग्राम तिलाईपाली की सरपंच एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी मुख्य अतिथियों का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। रमाशंकर कश्यप द्वारा अतिथिगणों को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन और जल अर्पण दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया।

उसके बाद लोक सभा रायगढ़ क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया द्वारा सभी को सम्बोधित किया गया। सम्बोधन में उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद देते हुए पानी की महत्ता को समझाया एवं प्रशासन की दूरदर्शी योजना को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने को बढ़ावा भी दिया। सभी मुख्य अतिथियों एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत बटाऊपाली ‘ब’ के ग्राम तिलाईपाली के सरपंच एवं सचिव को गांव में सही ढंग से जल संरक्षण और उपयोग के लिए जल अर्पण प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes