छत्तीसगढ़ बजट: विकास, उद्योग और जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम — अमर सुल्तानिया

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • पहले बजट 5700 करोड़ की तुलना में 30 गुना हुई वृद्धि, बजट पंहुचा 1 लाख 72 हजार करोड़,

जांजगीर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत लगभग 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के बजट को विकासोन्मुख और जनहितकारी बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने कहा कि यह बजट प्रदेश के भविष्य को मजबूत आधार देने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की दूरदृष्टि से राज्य सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं तैयार की हैं। साथ ही बताया कि करीब 5,700 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़ तक पहुँचा बजट लगभग 30 गुना वृद्धि के साथ राज्य की आर्थिक प्रगति को दर्शाता है।

अमर सुल्तानिया ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में विकास और संवेदनशीलता दोनों का संतुलन दिखाई देता है। प्रदेश में 23 नए उद्योगों के साथ उद्योग पार्क विकसित करने की घोषणा से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर भविष्य मिल सकेगा।

उन्होंने सिरपुर में रिवर फ्रंट और मेडिटेशन सेंटर बनाने की योजना को सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार इससे छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

अमर सुल्तानिया ने बजट में बेटियों के लिए डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता और किसानों को ब्याज मुक्त ऋण जैसी घोषणाओं को सरकार की संवेदनशील सोच का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ग्रामीण परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का रोडमैप है। सड़क, उद्योग, शिक्षा, कृषि और सामाजिक योजनाओं को एक साथ आगे बढ़ाने की सोच स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

अंत में सुल्तानिया ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में यह बजट प्रदेश के विकास को नई गति देगा और आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes