खेत गिरवी रखने के नाम पर 03 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर। प्रार्थिया भूरी बाई कुर्रे, निवासी मस्तुरी जिला बिलासपुर, ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन सुकवारा बाई, निवासी ग्राम कोसा, ने बताया था कि गांव का एक व्यक्ति घरेलू खर्च के लिए अपनी निजी भूमि गिरवी रखना चाहता है, और उसे तीन लाख रुपये की आवश्यकता है।

प्रार्थिया उक्त बातों में आकर ग्राम कोसा निवासी राजालाल बर्मन की भूमि, कुल रकबा 1.829 हेक्टेयर) को गिरवी रखने के लिए दिनांक 26.02.24 को पामगढ़ तहसील में 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरी के माध्यम से इकरारनामा तैयार कर तीन लाख रुपये नगद दिए। अनुबंध के अनुसार रकम वापसी तक प्रार्थिया भूमि पर कृषि कार्य करती रही।

कुछ समय पश्चात जब दोबारा खेती का मौसम आया तो आरोपी ने न तो रकम वापस की और न ही खेत में बोआई करने दिया। जानकारी लेने पर पता चला कि आरोपी ने बिना प्रार्थिया को सूचना दिए उक्त भूमि किसी अन्य व्यक्ति को रजिस्ट्री कर बेच दी है। प्रार्थिया द्वारा कई बार पैसा वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा तथा धमकी भी देता था।

रिपोर्ट पर थाना मुलमुला थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में आरोपी को दिनांक 26.02.2026 को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 2000 रुपये नगद जप्त किए गए।

आरोपी के विरुद्ध धारा 318(2) बीएनएस के तहत पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि हेमलाल महिलांगे एवं थाना स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes