किसान समर्थ सिंह को मिली 1.41 लाख की आदान सहायता राशि

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

● मुख्यमंत्री ने जिले के किसान समर्थ सिंह से किया संवाद

जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना ने प्रदेश के किसानों के जीवन में खुशियों की नई किरण लाई है। इसी योजना के तहत जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम भैसमुड़ी के किसान समर्थ सिंह को आदान सहायता राशि के रूप में 1 लाख 43 हजार 814 रुपये की राशि प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 10,324 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे अंतरित की गई। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किसान समर्थ सिंह से संवाद भी किया।

किसान समर्थ सिंह ने बताया कि उनके पास 9.24 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने इस वर्ष 194 क्विंटल धान का उत्पादन किया। धान विक्रय से उन्हें 4 लाख 59 हजार 586 रुपये की राशि प्राप्त हुई। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा व कृषि कार्य मे उपयोग के साथ साथ घरेलू उपयोग में करेंगे।

इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत उन्हें 1,43,814 रुपये का बोनस मिला, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें अब तक लगभग 40 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes