रेल ओव्हर ब्रिज निर्माण व ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य मांगों को लेकर 06 मार्च को नगर बंद एवं चक्काजाम की चेतावनी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

 

  • आंदोलन को स्थानीय व्यापारिक संगठनों का समर्थन

जांजगीर। जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन पर प्रस्तावित रेल ओव्हरब्रिज निर्माण, स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांगों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने 05 मार्च 2026 को रात 10 बजे से परशुराम चैक, नैला में चक्का जाम एवं 06 मार्च को नगर बंद की घोषण की है। इस संबंध में कलेक्टर जिला जंाजगीर-चांपा को पत्र सौंपकर प्रशासन को औपचारिक सूचना दी गई है। इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारिक संगठनों जैसे छ.ग. चेम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, गल्ला किराना व्यापारी संघ, जिला चावल उद्योग संघ, कपड़ा व्यापारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया है।

पत्र में उल्लेख है कि पूर्व में इन मांगों को लेकर जन आंदोलन किया गया था। तब रेल प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता में सहमती बनी थी कि छः माह के भीतर रेल ओव्हरब्रिज निर्माण प्रारंभ किया जाएगा तथा जांजगीर-नैला स्टेशन पर गांेडवाना एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा मिशन अस्पताल समपार के पास अंडरब्रिज निर्माण और जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का भी आश्वासन दिया गया था।

आरोप है कि सहमति के बावजूद अब तक किसी भी वादे पर ठोस प्रगति नही हुई है। राज्य और रेल प्रशासन के बीच समन्वय के अभाव से कार्य अटका हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। पत्र में कहा गया है कि सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय लिया गया है और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आंदोलन की सूचना की प्रतिलिपि मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर, ए.डी.ई.एन. द.पू.म.रेलवे चांपा, स्टेशन प्रबंधक जांजगीर-नैला, तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर को भी प्रेषित की गई है।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes