खाद्य विभाग की कार्रवाई: घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों में छापेमारी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने तथा घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और होटलों में छापामार कार्रवाई की गई।

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कार्रवाई के दौरान चांपा स्थित करणी भोजनालय, पंजाब हवेली रेस्टोरेंट, जलाराम भोजनालय एवं होटल सुमित इन की जांच की गई, जहां व्यावसायिक गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया। इसी क्रम में चांपा के स्टेशन रोड स्थित होटल गणेश में घरेलू गैस सिलेंडर से ग्राहकों के लिए भोजन पकाया जाना पाया गया। इस पर होटल के प्रोपराइटर राजेश तिवारी के कब्जे से दो नग घरेलू गैस सिलेंडर, एक नग प्रेशर रेगुलेटर, एक नग गैस पाइप एवं एक नग गैस चूल्हा जब्त किया गया।

वहीं रेलवे स्टेशन चांपा स्थित होटल सोना में भी घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर नाश्ता तैयार किया जाना पाया गया। इस मामले में होटल सोना की प्रोपराइटर प्रेमलता यादव के कब्जे से दो नग गैस सिलेंडर, एक नग प्रेशर रेगुलेटर, एक नग गैस पाइप एवं एक नग गैस चूल्हा जब्त किया गया।इसी प्रकार जांजगीर स्थित पराठा हाउस में जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर दो गैस सिलेंडर, दो गैस चूल्हे, दो प्रेशर रेगुलेटर एवं दो गैस पाइप जब्त किए गए।

उक्त सभी प्रतिष्ठानों के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की गई।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes