जिला जेल में बंदियों के लिए स्वास्थ्य जांच और हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण शिविर का आयोजन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

 

जांजगीर।  राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जेल परिसर जांजगीर में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान आधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी की स्क्रीनिंग की गई तथा बंदियों को हेपेटाइटिस-बी संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण के माध्यम से बचाव एवं जागरूकता सुनिश्चित करना था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी क्रम में उच्च जोखिम समूह के अंतर्गत जिला जेल परिसर जांजगीर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। 09 मार्च 2026 से प्रारंभ इस अभियान के तहत पहले दिन 63 बंदियों तथा 10 मार्च 2026 को 106 बंदियों की स्क्रीनिंग की गई।

इस प्रकार कुल 169 बंदियों की जांच की गई, जिनमें से 28 बंदियों का चेस्ट एक्स-रे कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला नोडल अधिकारी (एनटीईपी) डॉ. पुष्पेंद्र लहरे, प्रोग्राम कंसल्टेंट एवं जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. अंजुलता साहू, जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक साहू, जेलर  डी.डी. टोण्डे,  विशाल पटेल, टीबी समन्वयक उमाशंकर साहू, रेडियोग्राफर जयेश साहू तथा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजके मुकेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes