अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें, विधानसभा में उठा मुद्दा

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

अकलतरा | अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हो रही मौतों का मामला विधानसभा में उठाया गया। विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने प्रश्न क्रमांक 1917 के माध्यम से जांजगीर-चाम्पा जिले में 1 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2026 तक हुई सड़क दुर्घटनाओं, मृतकों और घायलों की जानकारी मांगी।

गृह विभाग की ओर से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि इस अवधि में जांजगीर-चाम्पा जिले में कुल 898 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 425 लोगों की मौत हुई और 794 लोग घायल हुए।

विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार अकलतरा क्षेत्र में दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में अधिक दर्ज की गई। अकलतरा विधानसभा में वर्ष 2024 में 155 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 76 लोगों की मौत और 144 लोग घायल हुए। वर्ष 2025 में 165 दुर्घटनाओं में 89 लोगों की मौत तथा 123 लोग घायल हुए। वहीं वर्ष 2026 में 14 फरवरी तक 26 दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत और 27 लोग घायल हुए। इस प्रकार कुल 346 दुर्घटनाओं में 178 लोगों की मौत और 294 लोग घायल हुए।

तुलनात्मक रूप से जांजगीर विधानसभा क्षेत्र में इसी अवधि में 304 दुर्घटनाओं में 120 मौतें दर्ज की गईं, जबकि पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 248 दुर्घटनाओं में 127 लोगों की मौत हुई।

गृह विभाग के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना बताया गया है। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, रोड मार्किंग और संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल उपयोग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा सड़क सुरक्षा मितान कार्यक्रम के तहत दुर्घटना संभावित गांवों में स्वयंसेवकों की नियुक्ति, हेलमेट वितरण, आवारा मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाने तथा राहवीर योजना के माध्यम से घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने जैसे उपाय भी किए जा रहे है

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes