वीबी-जी-राम-जी यूथ डिजिटल कैंपेन से युवाओं को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • वीडियो चैलेंज, ऑनलाइन क्विज और लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में मिलेगा भाग लेने का मौका
  • प्रविष्टियां ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च

रायगढ़।  केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा माय भारत पोर्टल के सहयोग से राष्ट्रव्यापी डिजिटल पहल वीबी-जी-राम-जी यूथ डिजिटल कैंपेन की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य देश के युवाओं को ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ना है। डिजिटल माध्यम से चलाए जा रहे इस अभियान के जरिए युवाओं को अपने गांव की सकारात्मक कहानियां, नवाचार और विकास कार्यों को देशभर के सामने लाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल और माय जीओभी पोर्टल के माध्यम से अपनी प्रविष्टियां ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
रायगढ़ जिले में भी इस अभियान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत  अभिजीत बबन पठारे ने जिले के युवाओं से कहा कि यह अभियान युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का सुनहरा मौका है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्य, रोजगार के नए अवसर, स्वरोजगार की पहल और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को युवाओं के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत किया जा सकता है, जिससे अन्य क्षेत्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कि यह अभियान युवाओं को तकनीक से जोड़ते हुए उन्हें देश के विकास की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस डिजिटल अभियान के तहत युवाओं के लिए तीन प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें भाग लेकर वे अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन कर सकते हैं। पहली प्रतियोगिता वीडियो चैलेंज इसमें प्रतिभागियों को अपने गांव के विकास, रोजगार के अवसर, आजीविका गतिविधियों या किसी सकारात्मक पहल को दर्शाते हुए 30 से 60 सेकंड की शॉर्ट वीडियो या रील बनानी होगी। इस वीडियो को माय भारत पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिसकी अधिकतम फाइल साइज 25 एमबी निर्धारित की गई है।

इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को भाग लेने का अवसर दिया गया है। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को भारत सरकार के कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
दूसरी गतिविधि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता है। इसमें प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल पर उपलब्ध अधिनियम और अभियान से संबंधित 20 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इस क्विज में सफलतापूर्वक भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जिससे युवाओं को ज्ञान के साथ-साथ प्रमाणपत्र भी मिलेगा।

तीसरी प्रतियोगिता लोगो डिजाइन प्रतियोगिता है, जो ‘विकसित भारत-जी राम जी एक्ट, 2025’ के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें प्रतिभागियों को एक आकर्षक और रचनात्मक लोगो डिजाइन करना होगा, जो अभियान की भावना और उद्देश्य को दर्शाए। इस प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो के लिए 50 हजार रुपए का नकद पुरस्कार रखा गया है। साथ ही चयनित लोगो का उपयोग भविष्य में इस अभियान से जुड़ी आधिकारिक प्रचार सामग्री और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला पंचायत कार्यालय के जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) शाखा रायगढ़ में संपर्क कर सकते है। जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और अपने गांव के विकास की कहानी को देश के सामने लाने में योगदान दें। यह अभियान न केवल युवाओं को डिजिटल मंच प्रदान करेगा, बल्कि ग्रामीण भारत की प्रगति को भी नई पहचान दिलाएगा।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes