कांग्रेस जिलाध्यक्ष के दावेदार लगा रहे आखिरी जोर आजमाइश, एआईसीसी के पर्यवेक्षक करेंगे अंतिम रायशुमारी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
कांग्रेस का सिंबल

चाम्पा के मॉडर्न विलेज़ गांधी भवन के पास होगी बैठक, दो दर्जन दावेदारों की बन रही कुंडली

जांजगीर 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पहली बार प्रजातंत्रिक तरीके से जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया जाएगा, बुधवार 22अक्टूबर को एआईसीसी के पर्यवेक्षक विवेक बंसल दावेदारों की महत्वपूर्ण बैठक चाम्पा में गांधी भवन के पास लेंगे, दावेदार भी अपने पक्ष  में माहौल बनाने के लिए आखिरी दौर की जोर आजमाइश में लगे हुए हैं

1997 के बाद पहली बार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने के लिए दावेदारों को कार्यकर्ताओं की याद आ रही है, अब वे उनका समर्थन पाने के लिए छोटे कार्यकर्ताओं की खोज खबर ले रहे हैं, एक दौर की रायशुमारी पूरी हो चुकी है, करीब दो दर्जन दावेदारों ने आवेदन किया है

 

 

  1.  संगठन सृजन अभियान से सम्बंधित ये खबर भी पढ़ें

जांजगीर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पहली बार नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए प्रजातांत्रिक प्रणाली अपनाने का प्रयास किया गया। इसके लिए एआईसीसी ने सभी जिलों के लिए अलग अल पर्यवेक्षक व सहायक पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। सभी पर्यवेक्षकों को तटस्थ रहने व किसी बड़े नेताओं के आभामंडल में नहीं आने के सख्त निर्देश दिए गए थे। यह भी कहा गया था कि वे सौजन्य भेंट करने तक के लिए भी उनके निवास तक न जाएं।

छत्तीसगढ़ में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चल रहा संगठन सृजन अभियान अब अंतिम चरण में है। राज्य के लगभग सभी जिलों में चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, कुछ जिले बच गए हैं उन जिलों में दीपावली के बाद यह काम पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन दावेदारों को अभी इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि इसी बीच में बिहार विधान सभा में चुनाव चल रहा है, जिसमें एआईसीसी के सभी बड़े नेता व्यस्त रहेंगे इसलिए जिलाध्यक्षों की सूची अब बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ही जारी होने की संभावना है

17 पर्यवेक्षक तैयार करेंगे पैनल
प्रदेश में 41 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने जिलों के शहर व ग्रामीण जिलाध्यक्षों के लिए 6-6 नामों का पैनल तैयार करेंगे, जिसे कांग्रेस हाईकमान को भेजा जाएगा। पैनल की समीक्षा के बाद अंतिम सूची तय होगी।
इन नेताओं ने विभिन्न जिलों में निभाई पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी
पर्यवेक्षकों में शामिल हैं: सप्तगिरि उल्का, अजय कुमार लल्लू, सुबोध कांत सहाय, उमंग सिंगार, आरसी खूंटिया, राजेश ठाकुर, विवेक बंसल, नितिन राउत, श्याम कुमार बर्वे, प्रफुल्ल गडाधे, चरण सिंह सप्रे, विकास ठाकरे, हिना कावरे, रीता चौधरी, रिहाना रियाज चिश्ती, अजमतउल्लाह हुसैनी और सीताराम लांबा।
हाईकमान की मुहर के बाद ही होगा ऐलान
एआईसीसी द्वारा नियुक्त सभी पर्यवेक्षक फील्ड विज़िट, इंटरव्यू और मूल्यांकन के बाद रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इनमें दावेदारों की मजबूती, जनाधार, संगठनात्मक अनुभव और विवादों का लेखा-जोखा शामिल होगा। अंतिम फैसला हाईकमान की सहमति के बाद ही लिया जाएगा

जांजगीर चाम्पा जिले में पूर्व और वर्तमान विधायक भी दावेदार

जांजगीर चाम्पा जिले में जिलाध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, वर्तमान विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने भी पर्यवेक्षक बंसल के सामने दावेदारी की है, इनके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंजू सिंह, युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आभास बोस, वर्तमान कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार सहित दर्जन भर से अधिक दावेदार हैं

Latest

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes

किसान समर्थ सिंह को मिली 1.41 लाख की आदान सहायता राशि

किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ● मुख्यमंत्री ने जिले के किसान समर्थ सिंह से किया संवाद जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!