पथराव का डर, पुलिस ने गाड़ियों में लगवाई मजबूत जाली

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • जिले के 10 पुलिस वाहनों में लगी मजबूत लोहे की जाली:, भीड़ और पथराव से अब मिलेगा प्रभावी बचाव

जांजगीर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा  विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस पहल के तहत जिले के 10 पुलिस वाहनों के आगे एवं पीछे लोहे की मजबूत जाली (ग्रिल) लगाई गई है।

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य भीड़ – भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, विशेष रूप से पथराव जैसी स्थितियों से प्रभावी बचाव करना है। अक्सर भीड़ नियंत्रण, जुलूस, प्रदर्शन या संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती है, जिससे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न होता है। नई जालीयुक्त व्यवस्था से ऐसे खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कदम पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन निर्भीक एवं प्रभावी ढंग से कर सकें। साथ ही, यह व्यवस्था कानून- व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगी।

जांजगीर चांपा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। पुलिस प्रशासन जनसुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

Latest

परेशानियों का सफ़र आज से, 18 तक नहीं चलेंगीं ये...

  *अकलतरा स्टेशन में रिमोडलिंग व चौथी लाइन  कनेक्टिविटी कार्य हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित ।* बिलासपुर :- हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व...
Bilaspur
0
minutes

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय...

  *वित्त मंत्री ने कहा:- राज्य शासन की सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा* *नागरिकों को मिलेगा बेहतर अनुभव, सुशासन और पारदर्शिता...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : अकलतरा का सचिन पान मसाला पाया गया अमानक

असुरक्षित पाया गया ‘सचिन पान मसाला’, बैच नं. एच-25 पर प्रतिबंध *प्रशासन की अपील-न खरीदें, न बेचें शेष स्टॉक कंपनी को लौटाएं* *OCENO ब्रांड के पानी...
Chhattisgarh
0
minutes

अनोखी पहल जांजगीर जिले में नदी में डाली जा रही अवैध...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे की पहल  लगभग 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाया गया, 2 हाईवा वाहन जब्त जांजगीर-चांपा / कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार...
Chhattisgarh
0
minutes