कलेक्टर का मैराथन दौरा: जर्वे ब, जावलपुर, महुदा ब, ढोरला व करमंदा में किया निरीक्षण

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

 

  • विकास कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े दिशा-निर्देश
  • पीएम आवास, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, चेकडेम, पीडीएस दुकान, मुक्तिधाम सहित विभिन्न कार्याें का किया अवलोकन

जांजगीर। कलेक्टर ने विकासखंड बलौदा अंतर्गत मैराथॉन दौरा करते हुए ग्राम जर्वे ब, जावलपुर, महुदा ब, ढोरला व करमंदा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जर्वे ब में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां प्रतिमाह चावल उत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को समय पर और व्यवस्थित रूप से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित हो। इस दौरान उन्होंने बीपीएल एवं एपीएल राशन कार्डधारियों की जानकारी ली एवं वितरण प्रणाली की समीक्षा की।

कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान को निर्धारित समय पर खोलने, स्टॉक रजिस्टर संधारित करने तथा उठाव और वितरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माणाधीन पीडीएस भवन का निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा और इसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीसी रोड निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करते हुए मौके पर ही सड़क की मोटाई और चौड़ाई की माप कराई तथा नियमित तराई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माणाधीन मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्य मानक के अनुरूप एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा सभी निर्माण कार्याें से संबंधित बोर्ड अवश्य लगाए।

कलेक्टर ने जावलपुर में महतारी सदन का निरीक्षण करते हुए स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की गतिविधियों को बढ़ाने कहा। उन्होंने महिलाओं की आय वृद्धि एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए समूह आधारित रोजगारमूलक गतिविधियों को विस्तार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महतारी सदन परिसर में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में स्वच्छता अभियान चलाने एवं कचरे का पृथक्करण (गीला एवं सूखा) सुनिश्चित करने तथा उसके वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन की व्यवस्था करने को कहा।

उन्होंने जल संचय अभियान के तहत घरों के आसपास, सार्वजनिक भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल परिसरों एवं नाली निकासी बिंदुओं पर अधिक से अधिक सोखता गड्ढा निर्माण कर अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर महोबे ने महुदा ब में शासकीय स्कूल का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं, मिड-डे मील तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने बच्चों से मिड-डे मील के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पूछा कि भोजन में क्या-क्या मिलता है तथा आचार, पापड़ सहित निर्धारित मीनू का पालन हो रहा है या नहीं। कलेक्टर ने कक्षा में बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल भी पूछे। उन्होंने गणित विषय के तहत भाग से जुड़े प्रश्न भाजक, भाज्य एवं शेषफल पूछकर बच्चों की समझ का परीक्षण किया। बच्चों द्वारा सही उत्तर देने पर कलेक्टर ने उनकी सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि निर्धारित पाठ्यक्रम को समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें और बच्चों की बुनियादी समझ मजबूत करने पर विशेष ध्यान दें।

कलेक्टर ने स्कूल की लाइब्रेरी एवं प्रयोगशाला कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में पुस्तकों को विषयवार अलग-अलग रखने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा हो सके। साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों को विद्यार्थियों की मांग के अनुसार उपलब्ध कराने कहा।

इसके साथ ही कलेक्टर ने महुदा ब में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बन रहे एवं पूर्ण हो चुके आवासों का निरीक्षण करते हुए मौके पर ही हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, भुगतान की स्थिति और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित आवासों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए और निर्माण कार्य पूरी तरह गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो।

उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर यह भी जाना कि उन्हें शौचालय एवं नल-जल योजना का लाभ मिल है कि नही। साथ ही सोखता गड्ढा निर्माण करने कहा। कलेक्टर ने ग्राम ढोरला में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करते हुए एक सप्ताह के भीतर संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने करमंदा में मनरेगा अंतर्गत निर्मित चेकडेम का निरीक्षण कर उसकी उपयोगिता और स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि किसानों सहित ग्रामवसियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes