एचआईवी पॉजिटिव की पहचान उजागर, माता-पिता को मिला 2 लाख

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
ऐसे लगा दिया था बोर्ड

कोर्ट के आदेश पर मिला मुआवजा, डीन बोले– मरीज की गोपनीयता पर सख्त कदम उठाएंगे

रायपुर। राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में नवजात शिशु के पास एचआईवी पॉजिटिव मदर” लिखी तख्ती लगाने के मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए का मुआवजा मेडिकल कालेज मैनेजमेंट द्वारा दे दिया गया है। कोर्ट के आदेश पर यह राशि संबंधित को दी गई है।
दरअसल, 10 अक्टूबर को मीडिया में एक फोटो छपा था, जिसमें रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में एक नवजात शिशु के पास तख्ती लगाई गई थी, जिस पर एचआईवी पॉजिटिव मदर ‘ लिखा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट को हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की, जिसमें मुख्य सचिव को जांच कर व्यक्तिगत शपथपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य सरकार को बच्चे के माता-पिता को 2 लाख मुआवजा देने के आदेश दिए थे।
ये है पूरा मामला
मेकाहारा में 6 अक्टूबर को एक एचआईवी पॉजिटिव महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मेडिकल स्टाफ ने बच्चे को पीआईसीयू में शिफ्ट किया। इसके बाद बड़े-बड़े बोल्ड अक्षरों में लिखा गया- HIV POSITIVE MOTHER । ये इतना बड़ा और बोल्ड लिखा हुआ था कि 100 मीटर दूरी से भी गुजरने वाले इसे पढ़ लें। ये चार्ट फिर उस बच्चे के नजदीक चस्पा कर दिया गया।
पीड़ित महिला ने पति को दी जानकारी
चार्ट 3 दिनों तक ऐसे ही लगा रहा। मां जब-जब बच्चे को दूध पिलाने जाती, ये बोर्ड उसे दिखता। वो समझ नहीं पा रही थी कि किया क्या जाए। 2 दिन बाद उसने बातों ही बातों में ये बात अपने पति को बताई। पति को पीआईसीयू के भीतर जाने की इजाजत नहीं थी।
वो बच्चे को सीधे नहीं देख सकता था। लेकिन 9 अक्टूबर को दरवाजा खुलने और बंद होने की प्रक्रिया में कुछ सेकेंड के लिए बनने वाले स्पॉट से देखा तो बच्चे के नजदीक ‘HIV POSITIVE MOTHER’ का चार्ट लगा हुआ था।
अदालत ने बताया अमानवीय घटना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एचआईवी पॉजिटिव महिला मरीज की पहचान सार्वजनिक करने की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही मुख्य सचिव से व्यक्तिगत शपथपत्र मांगा है।मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की खंडपीठ ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कहा कि ‘यह कृत्य न केवल अमानवीय है बल्कि नैतिकता और निजता के अधिकार का घोर उल्लंघन भी है।’

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes